BJP Noida News : नोएडा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान जीएसटी में राहत देकर मोदी सरकार ने लिखा विकास का नया अध्याय, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया बोले यह फैसला वास्तव में ऐतिहासिक है

नोएडा, रफ़्तार टुडे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा का दूसरा दिन नोएडा में बेहद खास रहा। सेक्टर-116 स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित भव्य जनकल्याण प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया। इस दौरान उन्होंने न केवल प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया बल्कि जीएसटी पर भी बड़ा बयान दिया। चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी की दरों में राहत देकर आमजन को बड़ा तोहफा दिया है।
नोएडा में आयोजित यह कार्यक्रम भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बना। जनता को योजनाओं से जोड़ने का मौका मिला। कार्यकर्ताओं में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।
विपक्ष पर यह दबाव भी बना कि भाजपा की सरकारें विकास और आर्थिक सुधारों को लेकर गंभीर हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और जोश का स्रोत बन गया।
सेवा पखवाड़ा और प्रदर्शनी का खास महत्व
भाजपा हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा चलाती है। इसी कड़ी में नोएडा कार्यालय पर दूसरी दिन की प्रदर्शनी लगाई गई। यहां केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों की झलक प्रस्तुत की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना से लेकर जनधन योजना तक – हर वह पहल प्रदर्शनी में दिखाई गई, जिसने सीधे तौर पर जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।
भूपेंद्र चौधरी बोले – “ऐसे विकास कार्य कभी नहीं हुए”
प्रदर्शनी के शुभारंभ के बाद मंच से बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि “केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं की झड़ी लगा दी है। आजादी के बाद से लेकर अब तक कई सरकारें आईं, लेकिन मोदी-योगी सरकार ने ऐसे ऐतिहासिक काम किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए।”
उन्होंने कहा कि चाहे सड़क निर्माण हो, एक्सप्रेसवे हो, किसानों की आय दोगुनी करने की योजनाएं हों, या गरीबों के लिए मुफ्त राशन की सुविधा – भाजपा सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए काम किया है।
जीएसटी पर केंद्रित बड़ा संदेश
भूपेंद्र चौधरी ने खासतौर पर जीएसटी का मुद्दा उठाया और कहा “मोदी सरकार ने जीएसटी की दरों को घटाकर आम जनता को राहत दी है। इस निर्णय से व्यापारी, उद्यमी और उपभोक्ता – सभी को फायदा हुआ है। टैक्स सिस्टम अब सरल और पारदर्शी हुआ है। यह फैसला वास्तव में ऐतिहासिक है।”
उन्होंने इसे आर्थिक सुधारों में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा जनहित में फैसले लेती है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया बोले यह फैसला वास्तव में ऐतिहासिक है
क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि यह फैसला वास्तव में ऐतिहासिक है। इस निर्णय से व्यापारी, उद्यमी और उपभोक्ता – सभी को फायदा हुआ है। टैक्स सिस्टम अब सरल और पारदर्शी हुआ है। यह फैसला वास्तव में ऐतिहासिक है।” उन्होंने इसे आर्थिक सुधारों में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा जनहित में फैसले लेती है।
मंच पर मौजूद दिग्गज नेताओं की भारी मौजूदगी
इस अवसर पर मंच पर भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इनमें शामिल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, विधायक पंकज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र भाटी, विजेंद्र नागर, शिवराज चौहान, मनोज गुप्ता, राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री मदन चौहान, डॉ. वीएस चौहान, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, डिंपल आनंद, धर्मेंद्र गुप्ता, महेश अवाना, भूपेश चौधरी, उमानंदन कौशिक, अशोक मिश्रा, चंदगीराम यादव, विनोद शर्मा
यह सूची बताती है कि इस प्रदर्शनी को भाजपा ने कितना अहम आयोजन माना।
भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ता और जनता
प्रदर्शनी स्थल पर आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय स्तर से लेकर जिले और प्रदेश संगठन तक के नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। लोग केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की झलक देखने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।
राजनीतिक महत्व और आगामी रणनीति
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह आयोजन सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं बल्कि आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा है। सेवा पखवाड़ा के जरिए भाजपा जनता तक यह संदेश पहुंचाना चाहती है कि सरकार सिर्फ विकास और सेवा के लिए समर्पित है।
भूपेंद्र चौधरी का जीएसटी पर दिया गया बयान आने वाले समय में भाजपा की आर्थिक नीतियों की मजबूती का प्रतीक बन सकता है।
भाजपा का संदेश – “सेवा ही संगठन”
पूरे आयोजन का मुख्य संदेश यही रहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं करती बल्कि सेवा को संगठन का मूल मंत्र मानती है। प्रदर्शनी के जरिए जनता को यह बताया गया कि भाजपा सरकारें योजनाओं को लेकर सिर्फ कागज पर काम नहीं करतीं, बल्कि धरातल पर उन्हें सफलतापूर्वक लागू करती हैं।



