राजनीतिगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीनब्रेकिंग न्यूज़

Breaking BJP News : ग्रेटर नोएडा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का सीधा संवाद, जीएसटी रिफॉर्म्स पर दुकानदारों और उपभोक्ताओं से हुई खुली चर्चा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिसोदिया, सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर भी रहे मौजूद

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। आज ग्रेटर नोएडा की सीएम मार्केट (कान्हा रेस्टोरेंट के पास) सेक्टर वीटा-1 राजनीति और संवाद का केंद्र बनी रही। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यहां दुकानदार भाइयों से मुलाकात कर जीएसटी सुधारों के विषय में सीधा संवाद किया। ग्रेटर नोएडा का यह संवाद बताता है कि आने वाले समय में व्यापारियों के लिए सरल कर व्यवस्था, पारदर्शी सिस्टम और डिजिटल इंडिया का सपना और सशक्त होकर सामने आने वाला है।

जीएसटी बचत उत्सव से जुड़ा संवाद

इस अवसर पर “जीएसटी बचत उत्सव” के अंतर्गत रामपुर जागीर मार्केट में भी प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने व्यापारी और ग्राहकों से मुलाकात की। उनके साथ विशेष रूप से मौजूद रहे नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा। दोनों नेताओं ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं को जीएसटी रिफॉर्म्स से मिलने वाले सीधे लाभों पर विस्तार से चर्चा की।

कौन-कौन रहा मौजूद?

इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी और आम नागरिक भी इस संवाद का हिस्सा बने।

भूपेंद्र चौधरी ने बताया जीएसटी सुधारों का लाभ

प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दुकानदार भाइयों से कहा कि नए “नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स” से व्यापारी वर्ग को कई लाभ मिलने वाले हैं। उन्होंने विस्तार से समझाया कि कर दरों का सरलीकरण और कमी होगी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिसोदिया ने कहा आम लोगों के लिए फायदा

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिसोदिया ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं को जीएसटी रिफॉर्म्स से मिलने वाले सीधे लाभों पर विस्तार से चर्चा की। रिटर्न प्रक्रिया और पारदर्शी और आसान बनेगी। उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुंचेगा।

नोएडा के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने बताया जीएसटी के फायदे

नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं को जीएसटी रिफॉर्म्स से मिलने वाले सीधे लाभों पर विस्तार से चर्चा की। दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर राहत मिलेगी।

रिटर्न प्रक्रिया और पारदर्शी और आसान बनेगी।

उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुंचेगा।

और सबसे अहम, व्यापार में तेजी से वृद्धि होगी।

दुकानदारों ने जताई खुशी और रखी जिज्ञासाएँ

स्थानीय दुकानदार भाइयों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि कर घटने से व्यापार और उपभोग दोनों को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, उन्होंने कुछ जिज्ञासाएँ भी साझा कीं नई रिटर्न प्रक्रिया को लेकर

डिजिटल सुविधाओं के इस्तेमाल को लेकर

और संक्रमण काल में आने वाली दिक्कतों को लेकर

आश्वासन और भरोसा

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार और संगठन दुकानदारों की हर शंका का समाधान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि जीएसटी सुधारों का सीधा लाभ हर व्यापारी और उपभोक्ता तक पहुंचे।

संदेश क्या निकला?

इस संवाद का बड़ा संदेश यह रहा कि भाजपा केवल नीतियाँ बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच जाकर सीधे संवाद कर रही है। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ रही है बल्कि विश्वास का सेतु भी मजबूत हो रहा है।

इस मौके पर भाजपा के कई बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे

पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया

दादरी विधायक तेजपाल नागर

गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा

ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button