Uncategorizedआम मुद्देराजनीति
Trending

19 अप्रैल को होगा गौतमबुद्ध नगर में चुनाव,

बज गई चुनाव की रणभेरी, चुनाव आयोग ने कर दी घोषणा

नोएडा, रफ्तार टुडे। लोकसभा चुनाव इस बार 543 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए जाएंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पहला चरण के लिए 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने आज देश भर में लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के तहत नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की लोकसभा सीट पर दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। आपको पता ही है कि नोएडा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डा. महेश शर्मा एक बार फिर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। नोएडा सीट पर जीत की हैट्रिक बनाने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी ने डा. महेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। डा. महेश शर्मा के निकटवर्ती सूत्रों का दावा है कि इस बार नोएडा की सीट पर भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की योजना बना रही है। नोएडा के प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रयास है कि इस बार नोएडा लोकसभा सीट से जीत का रिकॉर्ड कायम हो जाए। अभी तक नोएडा लोकसभा सीट से किसी भी विपक्षी दल ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्कम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इससे पहले निर्वाचन आयोग ने कहा कि हम चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार युवा वोटर अच्छी संख्या में हैं। 18 से 19 साल की 85 लाख महिला वोटर हैं। 19-29 साल के 19.74 करोड़ वोटर हैं। 1.8 करोड़ वोटर पहली बार वोट डालेंगे। इसस बार 85 साल के वोटर घर से ही वोट दे सकेंगे।

26 विधानसभा में उपचुनाव होंगे
चुनाव आयोग ने 26 विधानसभा में उपचुनाव होने की घोषणा की। बिहार गुजरात हरियाणा झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु राज्य शामिल हैं। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होगें।

इन राज्यों में लोकसभा के लिए ही वोटिंग होगी। आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन होगी।

लोकसभा चुनाव-2024 की रणभेरी बज गई है। भारत के निर्वाचन आयोग (चुनाव आयोग) ने देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव की विधिवत घोषणा कर दी है। पूरे देश में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। देश की सभी 543 सीटों पर चुनाव का विस्तार से कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही पूरे देश में आज से ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि देश के किस लोकसभा क्षेत्र में किस दिन वोट पड़ेंगे। हम आपको विस्तार से बता रहे हैं। चुनाव आयोग ने शनिवार को तीन बजे एक प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव की अधिकारिक घोषणा की है। इस घोषण के तहत पूरे देश में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। भारत के सबसे बड़े लोकतांत्रिक पर्व यानि लोक सभा चुनाव के पूरे कार्यक्रम की घोषणा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने की है। CEC राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के चुनाव में 97 करोड मतदाता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार के चुनाव में कुल 55 लाख EVM मशीनों का इस्तेमाल होगा। 1.5 करोड कर्मचारी चुनाव कराने के काम में लगेंगे। इस बार के चुनाव में 10 लाख 50 हजार मतदाता केंद्र बनाएं गए हैं। इस बार 1 करोड 82 लाख वॉटर्स पहली बार वोट डालेंगे।

Related Articles

Back to top button