ग्रेटर नोएडा वेस्टग्रेटर नोएडाटॉप न्यूजताजातरीन

Eros Sampoornam News : “ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी में पानी का ‘रोज़ का रोना’ आखिर खत्म? Residents ने किया कमाल, मेंटेनेंस की नींद तोड़ी और तैयार कराया दबंग ‘Plan B’ वॉटर सिस्टम!”

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। सेक्टर-2 स्थित इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी में पिछले कई दिनों से पानी का संकट अपनी चरम सीमा पर था। सुबह-शाम नलों से टपटपाकर निकलती बूंदें भी मानो हड़ताल पर चली गई थीं। मेंटेनेंस टीम की लापरवाही से परेशान निवासी आखिरकार खुद मैदान में उतरे और अथॉरिटी व जल विभाग की मदद से वह समाधान तैयार करा दिया, जिसकी जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

इस पूरी पहल की अगुवाई समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट की सदस्य एवं सोसाइटी निवासी सरिता तिवारी और सोसाइटी के सक्रिय निवासी श्री चंद्रमणि भारद्वाज ने की। दोनों ने मिलकर अथॉरिटी के अधिकारियों से संपर्क किया और “Plan B” नामक एक वैकल्पिक जल आपूर्ति प्रणाली तैयार कराने का अनुरोध रखा।

पानी की समस्या—निवासियों के लिए रोज़ का संकट, मेंटेनेंस रही अनदेखी में व्यस्त

इरोस सम्पूर्णम के निवासी लंबे समय से शिकायत करते रहे कि मेंटेनेंस टीम पानी की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही।
कभी पंप खराब, कभी मोटर बंद, कभी लाइन में दिक्कत—लेकिन समाधान हर बार “तकनीकी जांच चल रही है” पर ही अटक जाता था।
सबसे बड़ी परेशानी तब बढ़ गई जब कुछ दिनों में कई बार पानी घंटों तक बंद रहा और सोसाइटी में जीवन अस्त-व्यस्त होने लगा।

रहवासियों का कहना है कि मेंटेनेंस के पास कोई बैकअप प्लान न होने से हर बार पानी जाते ही अफरा-तफरी मच जाती थी। जिन घरों में दुधमुंहे बच्चे, बुजुर्ग या कामकाजी लोग थे, उन्हें सबसे अधिक परेशान होना पड़ता था।

सरिता तिवारी और चंद्रमणि भारद्वाज ने संभाली कमान—अथॉरिटी से की मदद की मांग

निवासियों की लगातार परेशानी देखकर समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट की सदस्य सरिता तिवारी और चंद्रमणि भारद्वाज ने समस्या को हाथ में लिया। दोनों ने अथॉरिटी के अधिकारियों से संपर्क किया और कहा कि “सोसाइटी को एक वैकल्पिक सुरक्षित सिस्टम की जरूरत है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित न हो।”

अथॉरिटी ने मामले को गंभीरता से लिया और जल विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

जल विभाग की टीम उतरी मैदान में—तैयार हुआ अतिरिक्त वॉल्व वाला ‘Plan B’ सिस्टम

अथॉरिटी के जल विभाग के JE की निगरानी में एक नया अतिरिक्त वॉल्व का चैम्बर तैयार किया गया।
इस वॉल्व का उद्देश्य बेहद महत्वपूर्ण है—

अगर पंप खराब हो जाए या मेंटेनेंस टीम ठीक से काम न करे… तो यह ‘Plan B’ वॉल्व खोला जा सकता है, और सोसाइटी को कुछ घंटों के लिए वैकल्पिक पानी सप्लाई मिल सकेगी। यानी अब पंप खराब होने की स्थिति में residents को घंटों पानी के इंतजार में नहीं बैठना पड़ेगा। इस वॉल्व के चलते सोसाइटी में Emergency Water Mode बना रहेगा।

अथॉरिटी और जल विभाग को निवासियों की ओर से धन्यवाद

निवासियों ने अथॉरिटी के अधिकारियों और जल विभाग की पूरी टीम को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।
विशेषकर JE साहब की तत्परता और तुरंत समाधान तैयार कराने की भूमिका की खूब सराहना की जा रही है।

इस पूरे प्रयास ने साबित कर दिया कि “यदि निवासी एकजुट हों और सही समय पर आवाज उठाएँ, तो समाधान असंभव नहीं।”

अब बारी मेंटेनेंस टीम की—Residents बोले: Plan B तैयार है, लेकिन इसे ‘लागू’ भी करो!

जहां एक ओर Plan B सिस्टम तैयार हो चुका है, वहीं अब जिम्मेदारी मेंटेनेंस टीम की सबसे ज्यादा बढ़ गई है।
Residents का स्पष्ट संदेश है— जरूरत पड़ने पर मेंटेनेंस को तुरंत Plan B वॉल्व ऑपरेट करना होगा पानी की सप्लाई को रोके बिना वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी

कोई भी तकनीकी समस्या दोहराई न जाए, इसके लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग जरूरी है

निवासियों ने साफ कहा “असली काम मेंटेनेंस का है। हमने Plan B तैयार करा दिया—अब उसका उपयोग समय पर होना चाहिए।”

निवासियों को अब उम्मीद—पानी का संकट नहीं लौटेगा

इरोस सम्पूर्णम के लोगों का कहना है कि इस नए वॉल्व सिस्टम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि वे चाहते हैं कि मेंटेनेंस भविष्य में ऐसी समस्याओं को रोकने के लिए और तकनीकी सुधार करे।

लेकिन एक बात हर कोई मान रहा है—यह कदम सोसाइटी के लिए Game Changer साबित हो सकता है।

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button