आम मुद्दे

Noida News : दादरी में भाजपा प्रत्याशी गीता पण्डित की बढ़ाई गई सुरक्षा

दादरी, रफ्तार टुडे। दादरी नगर पालिका के चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी गीता पंडित के खिलाफ चल रहे विरोध के मद्देनजर उनकी सुरक्षा व्यवस्था और भी बढ़ा दी गई है। जहां पहले गीता पंडित की सुरक्षा में 2 सिपाही तैनात रहते थे, वहीं अब उनकी संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है। बताया जाता है कि दादरी के व्यापारियों तथा वैश्य समाज के बढ़ते विरोध के कारण यह सुरक्षा बढ़ाई गई है।

इस हत्या के बाद गीता पंडित की सुरक्षा में शासन ने 2 सिपाही तैनात किए थे। इसके बाद की गीता पंडित ने दादरी नगर पालिका का चुनाव लड़ा तथा वह चुनाव जीत गई। दूसरी बार वर्ष 2017 में भी उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था तथा दूसरी बार भी हुए विजयी रही। इस बार वैश्य समाज के नेता व वयोवृद्ध भाजपा नेता जगभूषण ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन भरा है। जगभूषण के चुनाव में उतरने के बाद गीता पंडित की जीत की राह इतनी आसान नहीं रही। बढ़ते विरोध के मद्देनजर प्रशासन ने गीता पंडित की सुरक्षा बढ़ा दी है तथा वह भारी सुरक्षा के बीच चुनाव का प्रचार कर रही हैं।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button