BJP Greater Noida News : भगवत प्रसाद शर्मा को सौपी गई बड़ी जिम्मेदारी, बने भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल के नए मीडिया प्रभारी!, संगठन में नई ऊर्जा, प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मज़बूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी ने ग्रेटर नोएडा मण्डल के मीडिया प्रभारी पद पर वरिष्ठ पत्रकार एवं अनुभवी संचारक श्री भगवत प्रसाद शर्मा की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति न केवल संगठन की मीडिया नीति को धार देने का कार्य करेगी, बल्कि प्रचार-प्रसार के मोर्चे पर भी पार्टी की पकड़ को और मज़बूत बनाएगी।
अनुभव और संवाद क्षमता के धनी हैं श्री भगवत शर्मा
श्री भगवत प्रसाद शर्मा पत्रकारिता, मीडिया प्रबंधन और जनसंचार के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं। इससे पहले भी वे दो बार भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं और संगठन को तकनीकी व संचार स्तर पर सशक्त करने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। लेखन, मंच संचालन और जनसंवाद में उनकी कुशलता उन्हें इस पद के लिए और अधिक उपयुक्त बनाती है।

नियुक्ति पर मिला वरिष्ठ नेतृत्व का समर्थन
उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू कर दिया।
भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, सहित कई नेताओं ने भगवत प्रसाद शर्मा को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके मार्गदर्शन में मण्डल की मीडिया गतिविधियाँ और अधिक सशक्त, सुसंगठित और जनोन्मुखी होंगी।
श्री शर्मा ने जताया पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार
इस अवसर पर श्री शर्मा ने भावुक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा—
“मैं पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। विशेष रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा जी, ज़िलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी तथा मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी जी का गहराई से धन्यवाद करता हूँ। मैं संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करूँगा।”
संगठन को मिलेगा नया संचार दृष्टिकोण
भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री भगवत प्रसाद शर्मा की नियुक्ति को संगठन के लिए “रणनीतिक” बताया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि मीडिया क्षेत्र में उनके अनुभव से पार्टी की छवि को और अधिक सकारात्मक दिशा में प्रस्तुत किया जाएगा।
यह नियुक्ति न केवल एक दायित्व है बल्कि पार्टी के संचार-तंत्र को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल भी है।
🙏 रफ़्तार टुडे की ओर से श्री भगवत प्रसाद शर्मा को इस नई ज़िम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
🔖 #Tags:
#BJPGreaterNoida #BhagwatPrasadSharma #BJPMediaPrabhari #GreaterNoidaPolitics #MaheshSharma #AbhishekSharma #ArpitTiwari #BJPUttarPradesh #PoliticalUpdates #RafatarToday #BJPSamachar #SangathanSashaktikaran #MediaCellBJP #JournalismToPolitics #BJPAppointments



