शिक्षागौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

Aster Public School News : पैनोरमा 2025 का दूसरा दिन बना प्रतिभा का महोत्सव, एस्टर पब्लिक स्कूल एक्सटेंशन बना ओवरऑल चैंपियननाटक, नृत्य, विज्ञान और तकनीक की प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता, विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे।
एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित पैनोरमा 2025 के द्वितीय दिवस ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, सृजनात्मकता और तार्किक सोच को एक मंच प्रदान किया। प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए आयोजित विविध प्रतियोगिताएं पूरे दिन रंगारंग और बौद्धिक गतिविधियों से सराबोर रहीं। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के कौशल को निखारने का मंच बना, बल्कि विभिन्न स्कूलों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा का भी अद्भुत संचार हुआ।


“Hear it Out” में बोले छात्रों के विचार

हियर इट आउट प्रतियोगिता में छात्रों ने विषयों पर अपने विचारों की सशक्त प्रस्तुति दी।
प्रथम स्थान: जे.एस.एस. पब्लिक स्कूल, नोएडा
द्वितीय स्थान: पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल

तृतीय स्थान: एस्टर पब्लिक स्कूल, के.पी.1


कक्षा 1-2 के बच्चों का मनमोहक नाट्य प्रदर्शन

छोटे बच्चों ने रंगमंच के जरिए समाजिक संदेशों को जीवंत किया।
प्रथम स्थान: सेंट जॉन्स स्कूल
द्वितीय स्थान: पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल
तृतीय स्थान: डी.पी.एस. ग्रेटर नोएडा


शेक्सपियर नाट्य प्रस्तुति में दिखी साहित्यिक गहराई

अंग्रेजी विभाग की इस प्रतियोगिता में छात्रों ने शेक्सपियर के पात्रों को जीवंत किया।
प्रथम स्थान: पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल
द्वितीय स्थान: जे.एस.एस. नोएडा
तृतीय स्थान: एस्टर पब्लिक स्कूल के.पी.1


लोक नृत्य में दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता

नृत्य और संगीत विभाग द्वारा आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
प्रथम स्थान: मयूर स्कूल, नोएडा
द्वितीय स्थान: सेंट जोसेफ स्कूल
तृतीय स्थान: एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर-3


“बैटल ऑफ विट्स” में चमका तर्कशक्ति का जादू

वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने तार्किकता की ऊँचाइयों को छुआ।
प्रथम स्थान: एस्टर पब्लिक स्कूल के.पी.-5
द्वितीय स्थान: सेंट जोसेफ स्कूल
तृतीय स्थान: सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल


“टेक कोचर” में तकनीकी कौशल का प्रदर्शन

कंप्यूटर विभाग की इस प्रतियोगिता ने नवाचार के नए द्वार खोले।
प्रथम स्थान: सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल
द्वितीय स्थान: एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर-3
तृतीय स्थान: एस.डी.आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल

JPEG 20250802 192733 8908148281997058866 converted
एस्टर पब्लिक स्कूल एक्सटेंशन बना ओवरऑल चैंपियननाटक, नृत्य, विज्ञान और तकनीक की प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता

नेचर स्टडी में उतारी कागज़ पर प्रकृति की छटा

नेचर स्टडी (लैंडस्केप) में प्रतिभागियों ने चित्रों से प्राकृतिक सौंदर्य उकेरा।
प्रथम स्थान: सेंट जॉन्स स्कूल
द्वितीय स्थान: एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर-3
तृतीय स्थान: सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल


“पॉलिसी पिच” में छात्रों ने गढ़ी योजनाएँ

राजनीति विज्ञान विभाग की इस प्रतियोगिता में योजनाएं और उनके तर्क प्रस्तुत किए गए।
प्रथम स्थान: सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल
द्वितीय स्थान: डी.पी.एस. ग्रेटर नोएडा
तृतीय स्थान: सेंट जॉन्स स्कूल


साइंस प्रोमिथेन: नवप्रवर्तनशील विचारों की उड़ान

पीपीटी प्रस्तुति द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में नवीन प्रयोगों को प्रदर्शित किया गया।
प्रथम स्थान: जे.एस.एस. पब्लिक स्कूल नोएडा
द्वितीय स्थान: सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा
तृतीय स्थान: गौड़ इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा (वेस्ट)


ओवरऑल चैंपियन: एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन

इस वर्ष की पैनोरमा ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक अंक अर्जित कर एस्टर पब्लिक स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन ओवरऑल विजेता बना। वहीं पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल उपविजेता घोषित हुआ।


मुख्य अतिथि डॉ. वी.के. शर्मा ने किया छात्रों का सम्मान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वी.के. शर्मा (अध्यक्ष, एस्टर समूह संस्थान) ने विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

उपप्राचार्य श्री जयवीर सिंह डागर ने सभी प्रतिभागी स्कूलों, छात्रों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


समापन राष्ट्रगान के साथ

समारोह का समापन राष्ट्रगान के समूह गायन के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों और दर्शकों ने एक साथ स्वर मिलाया।


📲 🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें, लिंक पर क्लिक करें👇
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

📌 Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)


🔖 #हैशटैग्स

#Panorama2025 #AsterPublicSchool #GreaterNoidaEvents #SchoolFestivals #StudentTalent #CulturalEvent #EducationWithCreativity #InterSchoolCompetition #WinnersCircle #DebateBattle #DanceDramaDesign #ScienceInnovation #PolicyPitch #TechKocher #ArtAndCraft #PanoramaChampion #RafatarToday #SchoolNewsIndia #GreaterNoidaEducation #NationalTalentShow

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button