अथॉरिटीआम मुद्देग्रेटर नोएडाताजातरीन

Greater Noida Authority News : ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का हुआ आगाज, 01 माार्च तक चलेगी प्रदर्शनी, ड्रोन शो, ऑपरेशन सिंदूर व अन्य आकृतियां बनी आर्कषण का केंद्र, वाहनों की पार्किंग व प्रवेश निशुल्क, पुष्प प्रकृति की तरफ से मानवता को सबसे बड़ी देन: डॉ महेश शर्मा

प्रदर्शनी में स्टाल पर खरीदारी व खान-पान का भी उठाएं लुत्फ

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। पुष्प प्रकृति की तरफ से मानवता को सबसे बड़ी देन है। प्रकृति और मानव का चोली-दामन का साथ है। भारत की संस्कृति में फूलों का अपना महत्व है। मनुष्य के जीवन से लेकर मृत्यु तक फूल साथ रहते हैं। पुष्प हमारे जीवन में रंग और महक भरते हैं।

लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सम्राट मिहिरभोज पार्क (सिटी पार्क) में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर ये बातें कहीं। पुष्प प्रदर्शनी 01 माार्च तक चलेगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रभारी प्रमोद गुप्ता, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव की मौजूदगी में सांसद ने पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पुष्प प्रदर्शनी में वाहनों की पार्किंग व प्रवेश निशुल्क है।

IMG 20260226 WA0015 converted
पुष्प प्रकृति की तरफ से मानवता को सबसे बड़ी देन: डॉ महेश शर्मा


डॉ महेश शर्मा ने यह भी कहा कि किसी भी शहर की पहचान ईंट पत्थरों से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने से होती है। पुष्प प्रदर्शनी जैसे आयोजनों से शहर जीवंत बनते हैं। उन्होंने जिले के निवासियों से सिटी पार्क में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का परिवार, पड़ोसी और मित्रों के साथ लुत्फ उठाने की अपील की।

सांसद ने पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और सभी एसीईओ व अन्य टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा कर्ज में डूबा था, लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के मार्गदर्षन में टीम ने मेहनत की और प्राधिकरण को कर्ज से मुक्त करा लिया। अब तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सांसद ने पुष्प प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूली छात्रों ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

इस दौरान भाजपा महिला जिलाध्यक्ष रजनी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, महाप्रबंधक एके सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक, ओएसडी गिरीश कुमार झा, डीजीएम एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, उपनिदेशक उद्यान नथोली सिंह, सहायक निदेशक बुद्ध विलास आदि मौजूद रहे।

ड्रोन शो, ऑपरेशन सिंदूर व अन्य आकृतियां बनी आर्कषण का केंद्र

ग्रेटर नोएडा के पुष्प प्रदर्शनी मेें पहली बार ड्रोन शो का आयोजन हुआ, जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। आसमान में ड्रोन के जरिए बनने वाले भारत का मैप, आयोध्या मंदिर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बहुत लुभाने वाली रही। ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर फूलों से बनी आकृति सभी के आर्कषण का केंद्र बनी हुई है। कार्यक्रम का शुभारंभ करने आए सांसद डॉ महेश शर्मा ने भी इसकी सराहना की और यादगार के रूप में इसकी तस्वीर मोबाइल में कैद की। प्रदर्शनी में आने वाले लोग इसके साथ खूब तस्वीरें ले रहे हैं। फूलों से बने टाइगर और शिमला मिर्च से बने हार्ट शेप भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। राष्ट्रीय पक्षी मोर व अन्य आकृतियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button