आम मुद्दे

जी 20 समिट जागरूकता अभियान में नेफोमा ने लिया हिस्सा, पानी, जूस पिलाकर किया स्वागत

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। वेस्ट में शिखर सम्मेलन जागरुकता अभियान के तहत आज पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अलग-अलग सोसाइटी के सदस्यों के साथ एक दौड़ का आयोजन किया गया यह दौड़ गौरसिटी स्टेडियम से होते हुए दादा दादी पार्क के बाद गौर मॉल पर समापन किया गया जिसमे डीसीपी राम बदन सिंह, एडीसीपी विशाल पाण्डेय, एसीपी अरविंद सिंह, एसएचओ अनिल राजपूत व चौकी इंचार्ज गौर सिटी सुमित सिह उपस्थित रहे ।

इस दौड़ में नेफोमा सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी को दो दिन पहले से मेसेज व फोन करके जानकारी दी गई, नेफोमा द्वारा गौरसिटी माल पर सभी प्रतिभागियों को पानी और जूस का वितरण किया गया ।

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि हमारे लिए गर्व की बात है कि इंडोनेशिया बाली में होने वाले शिखर सम्मेलन हमारे देश भारत को शामिल किया गया और 20 देशों के जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता नरेन्द्र मोदी को सौपी गई।

आज की दौड़ में अनूप कुमार, उमेश कुमार, देवेंद्र चौधरी, आशीष बंशल, नितिन राणा, विकास पांडेय, संतोष वर्मा, अविनाश सिंह, बिलाल खान, गीता, सुवेन्दु, शुष्मिता, दीपक शर्मा आदि नेफोमा सदस्यों ने भाग लिया ।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button