आम मुद्दे

सूरजपुर साइट सी के मोड़ से पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट के सामने से होते हुए साकिपुर गोलचक्कर , ग्रेटर नोएडा तक DFCCIL का कार्य के कारण सड़कों की स्थिति बद से बदतर

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। सूरजपुर साइट सी के मोड़ से पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट के सामने से होते हुए साकिपुर गोलचक्कर , ग्रेटर नोएडा तक DFCCIL का कार्य के कारण सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं है और उसपर से यहां भारी वाहनों के चलने के कारण एक्सीडेंट का खतरा हमेशा बना रहता हैं। इस पूरे मार्ग पर कहीं भी स्ट्रीटलाइट्स, ट्रैफिक सिग्नल एवम टर्न्स पे प्रॉपर रिफ्लेक्टर टेप्स एवम रिफ्लेक्टर साइनेज बोर्डस नहीं लगे हुए है। कुछ दिनों में मौसम में बदलाव होगा और इस क्षेत्र में भयंकर फॉग होता है,जिसमें इस मार्ग पर वाहनों का चलाना बहुत ही कठिन एवम जोखिम भरा होगा।

अतः सीईओ महोदया आपसे विनम्र निवेदन है कि फॉग के होने से पहले ही संबंधित विभाग से इस पूरे मार्ग पर स्ट्रीटलाइट्स, ट्रैफिक सिग्नल एवम टर्न्स पे प्रॉपर रिफ्लेक्टर टेप्स एवम रिफ्लेक्टर साइनेज बोर्डस लगवाने का कष्ट करें जिससे भविष्य में होने वाले वाहन दुर्घटना एवम उससे होने वाले जानमाल की क्षति से बचा जा सके ।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button