गौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा वेस्टताजातरीन

Greater Noida West RSS News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिन्दू समाज की एकजुटता और जागरूकता के लिए कई स्थानों पर भव्य विराट हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन हुआ, विराट हिंदू सम्मेलनों ने दिखाई समाज की एकजुट शक्ति, अजनारा होम्स में संघ के 100 वर्षों की यात्रा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रफ़्तार टूडे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सम्पूर्ण देश में अलग अलग स्थानों पर भव्य हिन्दू सम्मलेन का आयोजन हो रहा है। इस क्रम में रविवार 8 फरवरी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति चौक के पास 4 स्थानों पर विराट हिन्दू सम्मलेन आयोजित हुआ। कार्यक्रमों का शुभारंभ विधिवत यज्ञों के साथ हुआ। शुरुआत में बच्चों ने सभी अतिथियों का स्वागत उनके माथे पर तिलक लगाकर किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

तत्पश्चात महिला मंडली ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का विशेष केंद्र छोटे बच्चे रहे, जिन्होंने देवी-देवताओं और महान राष्ट्रनायकों की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के इस उत्साह ने नई पीढ़ी में धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व का संचार किया, जिससे पूरा पंडाल तालियों की गूँज से सराबोर रहा। सम्मेलनों का उद्देश्य हिंदू समाज में संगठन, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना तथा राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। 

गुरु गोविद सिंह बस्ती, सेक्टर-16 बी, निराला एस्पायर के सामने स्थित एसकेएस वर्ल्ड स्कूल में विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील पंडित जी ने अपने उद्बोधन में हिंदुओं को एक जुट होने संदेश दिया और गुरु गोविंद सिंह जी के त्याग और बलिदान को हिंदू समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने चारों पुत्रों का बलिदान देकर धर्म और संस्कृति की रक्षा की। उनका जीवन आज भी युवाओं और समाज को साहस, त्याग और निष्ठा की ओर प्रेरित करता है। इस विराट आयोजन में निराला एस्पायर, ला सोलारा, कासा ग्रीन्स, विक्ट्री अमायरा, गुलशन बेलिना, सुपरटेक इको विलेज 3, रॉयल कोर्ट, पंचशील ग्रीन्स 2, अजनारा ली गार्डन और आसपास की सोसाइटियों से लगभग 1600 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। वीर कुँवर सिंह बस्ती, सेक्टर-16 बी में अजनारा होम्स में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज जी (बगलामुखी आश्रम हस्तिनापुर) ने अपने वक्तव्य मे हिंदुओं को एकजुट होने का संदेश दिया। अलंकार जी (सह जिला बौद्धिक प्रमुख, गौतम बुद्ध नगर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा का विस्तृत वर्णन किया। इस कार्यक्रम में एसकेए ग्रीनआर्च, आरजी लक्ज़री होम्स, फ्रेंच अपार्टमेंट्स, राधा स्काई गार्डन, अजनारा होम्स से लगभग 1500 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।    

बच्चों की प्रस्तुतियों ने लूटा दिल, संस्कृति पर गर्व की झलक
कार्यक्रमों की सबसे खास बात रही बच्चों की सहभागिता। देवी-देवताओं, गुरु गोविंद सिंह, महाराणा प्रताप जैसे महान राष्ट्रनायकों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जनसमूह को भावविभोर कर दिया। यह दृश्य इस बात का प्रमाण था कि नई पीढ़ी में भी अपनी संस्कृति और धर्म को लेकर गर्व जीवित है। पंडाल बार-बार तालियों की गूंज से भर उठा।

गुरु गोविंद सिंह बस्ती में एकजुटता का संकल्प
सेक्टर-16बी स्थित एसकेएस वर्ल्ड स्कूल (निराला एस्पायर के सामने) आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि सुशील पंडित जी ने हिंदू समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत है।

भाऊ राव देवरस बस्ती, टेकजोन 4 में स्प्रिंग मेडोस के पास तिकोना पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित कृष्णा जी महाराज पीठाधीश्वर (श्री परिवार पीताम्बर पीठ) ने हिन्दू धर्म, संस्कृति एवं समाज की बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग तथा स्वाभिमान  के संरक्षण हेतु अपने विचार प्रस्तुत किये।  मुख्य वक्ता श्री राजेश जी (प्रांत शारीरिक प्रमुख) ने पंच परिवर्तन के बारे में अपने विचार रखे।  इस कार्यक्रम में स्प्रिंग मेडोस, ला रेसिडेंसिया, निराला एस्टेट, पटेल निओ टाउन, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क और आसपास की सोसाइटियों से लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया । 

अजनारा होम्स में संघ के 100 वर्षों की यात्रा

चंद्रशेखर आजाद बस्ती द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम भव्य बैंक्ट इटेडा में आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि श्री विनोद बंसल जी ने कहा कि हिंदुत्व के विषय को बहुत विस्तार से प्रस्तुत किया।श्री दिनेश कांडपाल जी( एडिटर)इंडिया टीवी ने सामाजिक समरसता के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाकर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया और अनुज जी (आरएसएस) ने पंच परिवर्तन के विषय को रखा।  इस कार्यक्रम में इटेडा, गौर सौन्दर्यम और आसपास की सोसाइटियों से लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया । सभी अतिथियों का धन्यवाद बस्ती प्रमुख श्री अशोक शर्मा जी ने किया

तिकोना पार्क में पंच परिवर्तन पर मंथन
टेकजोन-4 स्थित तिकोना पार्क (स्प्रिंग मेडोस के पास) आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि पंडित कृष्णा जी महाराज (श्री परिवार पीतांबर पीठ) ने हिंदू समाज की बंधुता, प्रेम, सहयोग और स्वाभिमान पर अपने विचार रखे।
मुख्य वक्ता श्री राजेश जी (प्रांत शारीरिक प्रमुख) ने पंच परिवर्तन—स्व, परिवार, समाज, पर्यावरण और राष्ट्र—पर विस्तार से प्रकाश डाला।
यहां स्प्रिंग मेडोस, ला रेसिडेंसिया, निराला एस्टेट, पटेल निओ टाउन, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क समेत आसपास की सोसाइटियों से लगभग 1000 लोगों ने सहभागिता की।

संदेश साफ़—संगठन से ही समाधान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आयोजित ये विराट हिंदू सम्मेलन यह स्पष्ट संदेश देकर गए कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय कर्तव्यों की जागृति का सशक्त मंच साबित हुआ।
हिंदू समाज की यह एकजुटता आने वाले समय में सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना की नई दिशा तय करती नजर आई।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button