देशप्रदेश

The accused doctor absconding at the birthday party on October 10, the victim’s statement recorded in front of the magistrate | 10 अक्टूबर को बर्थडे पार्टी में ज्यादती करने वाला आरोपी डॉक्टर फरार, मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • The Accused Doctor Absconding At The Birthday Party On October 10, The Victim’s Statement Recorded In Front Of The Magistrate

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एम्स की महिला डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर बर्थडे पार्टी के दौरान रेप करने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार है। हौजखास पुलिस के मुताबिक पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि वह अपने एक साथी के बर्थडे पार्टी में आरोपी डॉक्टर के घर गई थी।

इसी दौरान सीनियर डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 10 अक्टूबर की है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित महिला डॉक्टर के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

महिला साथी को जबरदस्ती शराब पिलाई
पुलिस के मुताबिक, आरोपी एम्स के लैब मेडिसन विभाग में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर है। वह परिवार के साथ हौजखास इलाके में रहता है। पीड़िता भी एम्स में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी डॉक्टर ने 10 अक्टूबर को अपने घर पर पार्टी दी थी। आरोप है कि पार्टी में शराब भी परोसी गई थी। यहां पीड़िता को भी जबरदस्ती शराब पिलाई गई। नशे के हाल मे वह डॉक्टर के घर पर ही रुक गई। इसी दौरान आरोपी डॉक्टर ने वारदात को अंजाम दिया। अगले दिन जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद महिला ने केस दर्ज कराया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button