ब्रेकिंग न्यूज़गौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडादादरीराजनीति

BJP Dadri News : एकता की गूंज दादरी में, लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, तिरंगे के सागर में डूबी रही सड़कें, दुजाना में हुई ऐतिहासिक जनसभा, तिरंगे हाथों में, जोश दिलों में, 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति बोले – पटेल जी की जयंती, एकता का सशक्त प्रतीक

सांसद महेश शर्मा ने कहा – ‘अखंड भारत का सपना मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा’, दादरी विधायक तेजपाल नागर बोले – ‘यूनिटी मार्च, जनजागरण की नई मिसाल’

वेस्ट यूपी के अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया का वक्तव्य ‘राष्ट्र की रियासतों को जोड़ने वाले थे असली लौह पुरुष’

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। दादरी विधानसभा क्षेत्र इस रविवार एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। मौका था लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह के तहत आयोजित “यूनिटी मार्च – एकता यात्रा एवं जनसभा” का। हाथों में तिरंगा थामे हज़ारों लोगों की भीड़ जब ग्राम बिसहाड़ा से निकली, तो सड़कें मानो देशभक्ति के सागर में बदल गईं। यह 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा एक ऐतिहासिक जनजागरण का प्रतीक बन गई, जिसने क्षेत्र में एकता का नया संदेश गूंजा दिया।

तिरंगे हाथों में, जोश दिलों में – 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सुबह से ही वातावरण जोश और उत्साह से भरा था। ग्राम बिसहाड़ा से शुरू हुई पदयात्रा आकिलपुर मोड़, राजतपुर गाँव, बम्बावड़, महावड़ होते हुए दुजाना गांधी इंटर कॉलेज पहुँची। रास्ते में दर्जनों स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जयघोषों के साथ यात्रियों का स्वागत किया।
यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने एक स्वर में “एकता ज़िंदाबाद”, “सरदार पटेल अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए। सड़कें देशभक्ति के गीतों से गूंज उठीं।

दुजाना पहुँची पदयात्रा, एकता की जनसभा में उमड़ा अपार उत्साह

यात्रा का समापन दुजाना गांधी इंटर कॉलेज में हुआ, जहां एक भव्य जनसभा आयोजित की गई। जनसभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान थे —
कैबिनेट मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति,
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा,
और दादरी विधायक मा. तेजपाल नागर।

सभा स्थल पर भीड़ का उत्साह देखने लायक था। कॉलेज का मैदान जनसैलाब में बदल गया था। हर हाथ में तिरंगा और हर जुबान पर एक ही संदेश – “अखंड भारत, मजबूत भारत।”

कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति बोले – पटेल जी की जयंती, एकता का सशक्त प्रतीक

सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा “सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने जिस दूरदर्शिता और अदम्य साहस के साथ रियासतों को एक सूत्र में बांधा, वही भारत की एकता की नींव है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर, राष्ट्र की एकता और अखंडता को और मजबूत कर रही हैं।”

उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पटेल जी के जीवन और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

सतेन्द्र शिशोदिया का वक्तव्य – ‘राष्ट्र की रियासतों को जोड़ने वाले थे असली लौह पुरुष’

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि “देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में बांधने का जो कार्य किया, वह अद्वितीय है। आज हम उनकी जयंती मनाते हुए उस संकल्प को दोहरा रहे हैं कि भारत की एकता और अखंडता पर कोई आंच नहीं आने देंगे।”

उन्होंने उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता, भाईचारे और विकास के लिए सदैव सक्रिय रहें।

सांसद महेश शर्मा ने कहा – ‘अखंड भारत का सपना मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा’

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा“सरदार पटेल का सपना था – अखंड, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत। आज वह सपना नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में साकार होता दिख रहा है। हर गांव, हर शहर में विकास की लहर और एकता की भावना बढ़ रही है।”

उन्होंने युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि सरदार पटेल जैसे महापुरुषों का जीवन युवाओं के लिए दिशा-प्रदर्शक है।

विधायक तेजपाल नागर बोले – ‘यूनिटी मार्च, जनजागरण की नई मिसाल’

दादरी विधायक मा. तेजपाल नागर ने कहा“यह यूनिटी मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजागरण की नई मिसाल है। यह यात्रा हमें याद दिलाती है कि आज भी भारत की असली ताकत उसकी एकता में ही निहित है।”

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन-संदेश को घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

युवाओं का जोश और जनसमर्थन बना कार्यक्रम की पहचा

पदयात्रा में शामिल सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तिरंगा, पटेल जी के पोस्टर और एकता के संदेशों वाली तख्तियां थाम रखी थीं। रास्ते भर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और समर्पण इस यात्रा की सबसे बड़ी ताकत रही।

सैकड़ों कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर मंच पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, सतेन्द्र नागर, पवन रावल, हरेन्द्र नागर, गुरुदेव भाटी, कर्मवीर आर्य, महेन्द्र नागर, राजीव सिंघल, धीर राणा, अर्पित तिवारी, राज नागर, संजय भाटी, मुकेश चौहान, संदीप शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक शामिल रहे।

राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश

दादरी विधानसभा में आयोजित यह आयोजन केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जनजागरण का प्रतीक बन गया। हजारों लोगों की भागीदारी ने दिखा दिया कि सरदार पटेल का संदेश आज भी देश के हर नागरिक के दिल में जिंदा है “जहां एकता है, वहीं शक्ति है।”

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button