Trading Newsअथॉरिटीगौतमबुद्ध नगरजेवरजेवर एयरपोर्टटॉप न्यूजताजातरीनदिल्ली एनसीआरयमुना सिटी

YEIDA Authority News : यीडा सिटी के प्रवेश द्वार को मिलेगा भव्य और आकर्षक लुक, कंपनियों से मांगे जाएंगे डिजाइन प्रस्ताव, 60 मीटर सड़क पर बनेगा शानदार एंट्री गेट, फव्वारे, लैंडस्केपिंग और हरियाली से संवरेगा प्रवेश क्षेत्र, देश-विदेश से आने वालों को मिलेगी यीडा की पहली झलक, एयरपोर्ट शुरू होने के बाद बढ़ेगी आवाजाही

यमुना प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह ने अब यीडा सिटी के प्रवेश द्वार को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी में जुट गया है। प्राधिकरण की योजना है कि यीडा सिटी के प्रवेश स्थल को इस तरह विकसित किया जाए कि यहां पहुंचते ही लोगों को आधुनिक, विकसित और खूबसूरत शहर की पहली झलक मिल सके। प्रवेश द्वार के निर्माण और उसकी थीम को लेकर यीडा जल्द ही विभिन्न कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित करने की तैयारी कर रहा है।

जेवर, रफ़्तार टूडे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में देश-विदेश से आने वाले लोगों की आवाजाही तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह ने अब यीडा सिटी के प्रवेश द्वार को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी में जुट गया है। प्राधिकरण की योजना है कि यीडा सिटी के प्रवेश स्थल को इस तरह विकसित किया जाए कि यहां पहुंचते ही लोगों को आधुनिक, विकसित और खूबसूरत शहर की पहली झलक मिल सके। प्रवेश द्वार के निर्माण और उसकी थीम को लेकर यीडा जल्द ही विभिन्न कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित करने की तैयारी कर रहा है। चयनित कंपनी को प्रवेश द्वार की डिजाइन और थीम तैयार करने के साथ-साथ निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों को लेकर सुझाव देने का अवसर मिलेगा। प्राधिकरण का उद्देश्य केवल एक सामान्य गेट तैयार करना नहीं, बल्कि इसे यीडा सिटी की पहचान के रूप में विकसित करना है।

एयरपोर्ट शुरू होने के बाद बढ़ेगी आवाजाही

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो चुका है। आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं के विस्तार के साथ देश और विदेश से आने वाले यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट तक पहुंचने वाले कई यात्रियों और निवेशकों का आवागमन यीडा क्षेत्र से होकर होगा। इसके अलावा यमुना सिटी में औद्योगिक, वाणिज्यिक, संस्थागत और आवासीय परियोजनाओं का विकास भी तेजी से हो रहा है। ऐसे में यीडा क्षेत्र आने वाले वर्षों में एनसीआर के महत्वपूर्ण विकास केंद्रों में शामिल हो सकता है। प्राधिकरण इसी भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

अधिकारियों का मानना है कि किसी भी विकसित शहर में प्रवेश करते समय उसका प्रवेश द्वार शहर की पहचान और ब्रांडिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसी सोच के तहत यीडा सिटी के प्रवेश द्वार को आधुनिक वास्तुकला, हरियाली और आकर्षक लैंडस्केपिंग के साथ विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

60 मीटर सड़क पर बनेगा प्रवेश द्वार

प्रस्तावित प्रवेश द्वार 60 मीटर चौड़ी सड़क पर यीडा क्षेत्र की शुरुआत वाले स्थान पर बनाया जाएगा। यीडा सिटी में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए यह प्रमुख प्रवेश बिंदु होगा। अधिकारियों के अनुसार 60 मीटर सड़क के करीब सात किलोमीटर माइलस्टोन के आसपास प्रवेश द्वार के निर्माण की योजना है। प्राधिकरण चाहता है कि प्रवेश द्वार को ऐसा स्वरूप दिया जाए जो आधुनिक यीडा सिटी की पहचान को प्रदर्शित करे। इसके लिए इसकी पूरी थीम तैयार की जाएगी। डिजाइन में शहर की आधुनिकता के साथ पर्यावरण और हरित विकास की अवधारणा को भी शामिल किया जा सकता है।

फव्वारे और लैंडस्केपिंग से बढ़ेगी खूबसूरती

यीडा के महाप्रबंधक राजेंद्र भाटी के अनुसार प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने के लिए यहां कई तरह के सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। इनमें फव्वारे, लैंडस्केपिंग और बड़े पैमाने पर हरियाली विकसित करने की योजना शामिल है। प्रवेश द्वार के आसपास व्यवस्थित तरीके से पौधरोपण और हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर और प्रवेश द्वार के आसपास आकर्षक लैंडस्केपिंग किए जाने की योजना है, जिससे पूरा क्षेत्र सुंदर दिखाई दे। फव्वारे और अन्य सजावटी तत्व प्रवेश द्वार की खूबसूरती को और बढ़ाएंगे।

प्राधिकरण की कोशिश होगी कि प्रवेश द्वार दिन के साथ-साथ शाम और रात के समय भी आकर्षक नजर आए। इसके लिए डिजाइन में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और अन्य सौंदर्यीकरण तत्वों को शामिल करने पर भी विचार किया जा सकता है।

कंपनियां देंगी प्रवेश द्वार की थीम और डिजाइन के सुझाव

यीडा जल्द ही इच्छुक कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित करेगा। कंपनियों से प्रवेश द्वार की थीम, वास्तुशिल्प डिजाइन, लैंडस्केपिंग और निर्माण से जुड़े सुझाव मांगे जाएंगे। प्राप्त प्रस्तावों में से उपयुक्त डिजाइन और कंपनी का चयन किया जाएगा। प्राधिकरण चाहता है कि विशेषज्ञ कंपनियां ऐसी थीम प्रस्तुत करें, जो यीडा सिटी के वर्तमान विकास और भविष्य की तस्वीर को प्रदर्शित कर सके। प्रवेश द्वार को देखकर लोगों को यह महसूस हो कि वे एक आधुनिक, सुनियोजित और भविष्य के शहर में प्रवेश कर रहे हैं।

यीडा सिटी की ब्रांडिंग का बनेगा हिस्सा

प्रवेश द्वार को केवल यातायात के लिहाज से नहीं, बल्कि यीडा सिटी की ब्रांडिंग और पहचान के तौर पर भी विकसित करने की तैयारी है। आने वाले समय में जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए देश-विदेश से यात्री, कारोबारी, निवेशक और पर्यटक यीडा क्षेत्र में पहुंचेंगे, तब यह प्रवेश द्वार उनके लिए शहर की पहली तस्वीर पेश करेगा। यीडा क्षेत्र में फिल्म सिटी, औद्योगिक परियोजनाओं, मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के विकास के साथ आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। ऐसे में शहर का आकर्षक प्रवेश द्वार इसकी पहचान को और मजबूत करने में मदद कर सकता है।

हरियाली और आधुनिकता का होगा मेल

यीडा प्राधिकरण की योजना में प्रवेश द्वार को विकसित करते समय हरियाली पर विशेष जोर देने की बात सामने आई है। फव्वारे, लैंडस्केपिंग और पौधरोपण के जरिए प्रवेश क्षेत्र को सुंदर बनाने के साथ पर्यावरणीय दृष्टि से भी बेहतर बनाने का प्रयास होगा। यीडा सिटी को भविष्य के सुनियोजित शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। ऐसे में प्रवेश द्वार की डिजाइन में भी आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की झलक दिखाई देने की उम्मीद है।

देश-विदेश से आने वालों को मिलेगी यीडा की पहली झलक

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के साथ यीडा क्षेत्र में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ना तय माना जा रहा है। ऐसे में प्रवेश द्वार यीडा सिटी की पहली पहचान बनेगा। प्राधिकरण की कोशिश है कि यहां से गुजरने वाले लोगों के मन में यीडा सिटी की आधुनिक, हरी-भरी और सुनियोजित शहर की छवि बने। यीडा के महाप्रबंधक राजेंद्र भाटी के मुताबिक 60 मीटर सड़क के सात किलोमीटर माइलस्टोन के आसपास प्रस्तावित यह प्रवेश द्वार आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर काम किया जा रहा है। कंपनियों से प्रस्ताव मिलने के बाद बेहतर थीम और डिजाइन का चयन किया जाएगा। इसके बाद निर्माण और सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इस प्रवेश द्वार के तैयार होने के बाद यीडा सिटी में प्रवेश करने वाले लोगों को जहां एक भव्य स्वागत अनुभव मिलेगा, वहीं यह गेट आने वाले वर्षों में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यीडा सिटी की नई पहचान का प्रतीक भी बन सकता है।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button