Uncategorized

हरियाणा के TMC नेता अशोक तंवर होंगे AAP में शामिल

रफ़्तार टुडे, करनाल, TMC का दामन छोड़कर पूर्व सांसद और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास पर अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में होंगे शामिल

तंवर अपने समर्थकों की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन थामेंगे।

सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर अशोक तंवर के हाथों में ही होगी हरियाणा प्रदेश में आम आदमी पार्टी की कमान। डॉक्टर अशोक तंवर को निकट भविष्य में ही हरियाणा की पूरी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बता दें कि अशोक तंवर साल 2009 में सिरसा संसदीय सीट से सांसद रह चुके हैं. इसके बाद 2014 और साल 2019 में उनकी हार हुई. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए अशोक तंवर का पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ 36 का आंकड़ा था. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर अशोक तंवर की भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ गहमागहमी हो गई थी. तंवर अपने समर्थकों की टिकट कटने से नाराज थे. फिर अशोक तंवर ने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया और पार्टी भी छोड़ दी.

Related Articles

Back to top button