क्राइमप्रदेशराजनीति

UP Election 2022 Analysis: बिकरू पर थी सबकी निगाहें, कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गांव में क्या रहा वोटों का हाल, अपने बूथ पर जिताया सपा को, आइए देखें रफ्तार टुडे के साथ कानपुर विधानसभा का हाल

@gauravsharma030
कानपुर, रफ्तार टुडे । कानपुर नगर की दस सीटों में बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में शामिल बिकरू गांव में तीन बूथों पर भाजपा प्रत्याशी पिछड़ गए जबकि सपा प्रत्याशी आगे चले। हालांकि सपा और भाजपा प्रत्याशियों के बीच अंतर ज्यादा नहीं रहा। यूपी चुनाव में कानपुर के बिकरू पर सबकी निगाहें थी। कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गांव में वोटों का हाल जाने के लिए देखें रफ्तार टुडे के साथ, बिकरू कांड में विकास दुबे ने अपने बूथ पर जिताया सपा को, आइए देखें रफ्तार टुडे विधानसभा का हाल।

कानपुर नगर की दस सीटों में बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के बिकरू गांव में कभी कुख्यात विकास दुबे के घर पर लगने वाले झंडे को देखकर कभी वोट पड़ते थे लेकिन इस बार लोकतंत्र की चमक अलग तरह से बिखरी। शायद यही वजह रही कि इस बार चुनाव में गांव पर सबकी निगाहें टिकी थीं कि यहां किसका पलड़ा ज्यादा भारी होगा। मतदान दिवस पर बूथों पर लंबी कतार लगी थी तो माना जा रहा था कि लोकतंत्र का सूरज खुलकर निकला है। मतगणना में जब बिकरू के तीनों बूथ खुले तो जनादेश सामने आ गया।

कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र का बिकरू गांव उस समय चर्चा में आया था जब यहां दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे गैंग ने हमला कर दिया था। मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी बलिदान हो गए थे। वहीं पुलिस ने फरार हुए विकास दुबे समेत उसके साथ साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके अलावा तीस से ज्यादा आराेपितों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसमें चौबेपुर थाने के इंस्पेक्टर और हल्का इंचार्ज भी शामिल थे।

इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चित बिकरू गांव पर खास नजर थी। क्योंकि गांव में विकास दुबे के घर पर लगे झंडे को देखकर गांव वाले वोट करते थे। इस बार मतगणना में ईवीएम खुली तो गांव के तीनों बूथों पर मतदाताओं का झुकाव सपा की ओर दिखा। हालांकि मतों का अंतर ज्यादा नहीं रहा। हालांकि यहां दोनो बूथों पर सपा आगे रही। तीनों बूथों पर कुल मतों में सपा की रचना सिंह को 819 तथा भाजपा के राहुल बच्चा को 605 वोट मिले। बूथ संख्या 254 में सपा 159 मतों से भाजपा से आगे रही। जबकि बूथ संख्या 255 व 256 में 50 मतों का ही अंतर रहा। जातिगत आधार पर देखा जाए तो यहां पर मुस्लिम व यादव आबादी अधिक होने के कारण सपा की ओर समर्थन दिखा।

विधानसभा सीट पर कितने मिले वोट

बिल्हौर में प्रत्याशियों की हिस्सेदारी

दल – प्रत्याशी – प्राप्त मत

भाजपा- राहुल बच्चा -122725

कांग्रेस- उषा रानी- 252

सपा- रचना सिंह -80420

बसपा- मधु गौतम -31364

आप – सतेंद्र कोरी – 559

निर्दलीय- किरन- 2146

निर्दलीय- मोनू बाबू- 1485

Related Articles

Back to top button