आम मुद्दे

UP News: यूपी में भाजपा की नई टीम का एलान, सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से किया गया अलग; देखें सूची

यूपी बीजेपी की नई टीम घोषित,राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और सतेंदर सिसोदिया को बड़ी जिम्मेदारी

नोएडा, रफ्तार टुडे।। यूपी में भाजपा की नई टीम का एलान किया गया है। यूपी बीजेपी (UP BJP List) की नई टीम घोषित कर दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी तथा सतेंद्र सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र दी गई है। टीम में कुल 18 प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा में सात प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं।

सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से अलग कर दिया है। भाजपा के संगठन लिस्ट में जातीय समीकरण पर जोर दिया गया है। छह में से तीन क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी से आते हैं।

यूपी बीजेपी (UP BJP List) की नई टीम घोषित कर दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी तथा सतेंद्र सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र दी गई है। टीम में कुल 18 प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा में सात प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। छह क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के दिन यह घोषणा की गई है। भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने के सात महीने बाद यह ऐलान किया गया है।

6 क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए

प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र
दिलीप पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र बनाए गए
शहजानंद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर बनाए गए
कमलेश मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र बनाए गए


द्रुवविजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र

सतेंद्र सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र बने

विजय बहादुर पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष बने
कान्ताकर्दम,संतोष सिंह,सलिल विश्नोई उपाध्यक्ष बने
सुरेंद्र नागर,सत्यपाल सैनी,नीलम सोनकर उपाध्यक्ष
कमलावती सिंह,बृजबहादुर उपाध्यक्ष बनाए गए
सुनीता दयाल,दिनेश कुमार शर्मा,मानवेंद्र सिंह
पदमसेन चौधरी, मोहित बेनियाल,धर्मेंद्र सिंह
देवेश कोरी,त्रियंबक त्रिपाठी उपाध्यक्ष बनाए गए.

गोविंद नारायण शुक्ला,अमरपाल मौर्य महामंत्री बने

अनूप गुप्ता,प्रियंका सिंह रावत प्रदेश महामंत्री बनीं

संजय राय,सुभाष यदुवंश प्रदेश महामंत्री बनाए गए
राम प्रताप सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री बनाए गए
शंकर गिरी,डॉ चंद्रमोहन सिंह, मीना चौबे
अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे,शंकर लोधी
शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी,पूनम बजाज
अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मीकि,बसंत त्यागी
शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी,अभिजात मिश्रा
डीपी भारती समेत 16 प्रदेश मंत्री बनाए गए
मनीष कपूर प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए गए

संजीव अग्रवाल प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बने

भारत दीक्षित मुख्यालय प्रभारी बनाए गए

Related Articles

Back to top button