Noida International Airport News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सीएम योगी ने किया ग्राउंड इन्स्पेक्शन, अधिकारियों संग हाई लेवल मीटिंग — सुरक्षा व लाइसेंस प्रक्रिया तेज करने के निर्देश, दिसंबर में उड़ानें शुरू होने की तैयारियाँ तेज, DGCA लाइसेंस पर टिकी निगाहें

गौतमबुद्धनगर, रफ़्तार टूडे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जेवर स्थित निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। टर्मिनल भवन से लेकर सुरक्षा प्रबंधन, उद्घाटन समारोह स्थल, यातायात व्यवस्था और निर्माणाधीन हिस्सों की वास्तविक प्रगति का उन्होंने बारीकी से मुआयना किया।
Noida International Airport से फ्लाइट संचालन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर मिल सकती है। करीब एक साल से लगातार बदल रही opening date और commercial operations की टाइमलाइन के बीच अब दिसंबर में उड़ानें शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक महीने में दो बार एयरपोर्ट का निरीक्षण किए जाने से संकेत साफ हैं कि सरकार इसकी लॉन्चिंग में कोई देरी नहीं चाहती। हालांकि अंतिम निर्णय DGCA aerodrome license और निजी एयरलाइंस की operational readiness पर निर्भर करेगा।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को एयरपोर्ट के बोर्ड रूम में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि commercial flights दिसंबर के अंत तक शुरू की जाएं। इसके साथ ही एयरपोर्ट के उद्घाटन को भी दिसंबर में ही प्रधानमंत्री द्वारा कराने की तैयारी पुख्ता हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू की मौजूदगी ने यह उम्मीद और बढ़ा दी है कि लाइसेंस जल्दी मिल सकता है। अब चुनौती यह है कि यदि दिसंबर के पहले सप्ताह में लाइसेंस मिल जाता है, तो क्या निजी एयरलाइंस अपनी उड़ानें तुरंत शुरू करने की स्थिति में होंगी, और शुरुआत में किन शहरों को एयरलिंक्स के रूप में चुना जाएगा।
पिछले एक साल में एयरपोर्ट की deadlines कई बार बदली गई हैं. सितंबर 2024 की मूल योजना से लेकर अप्रैल, मई, जून, और जुलाई 2025 तक समयसीमा बढ़ाई गई। सितंबर 2025 में कार्गो संचालन शुरू करने और नवंबर तक पैसेंजर फ्लाइट शुरू करने की योजना बनाई गई थी। केंद्रीय मंत्री द्वारा पहले 30 अक्टूबर 2025 की उद्घाटन तारीख घोषित की गई थी, लेकिन काम पूरा न होने पर कीअब दिसंबर पर फोकस शिफ्ट हो गया है। Noida Airport Launch, flight operations, और रूट चयन से जुड़े निर्णय आने वाले दिनों में तस्वीर साफ करेंगे
निरीक्षण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के बोर्डरूम में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें नगर विमानन मंत्रालय के मंत्री, सचिव, अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन, डीजी डीजीसीए, डीजी बीसीएएस, सीआईएसएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, NIAL के सीईओ, नोडल अधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और निर्माण एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में परियोजना की स्थिति और उद्घाटन की तैयारियों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया कि एयरपोर्ट को अब तक एयरोड्रम लाइसेंस प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बीसीएएस और सीआईएसएफ के साथ समन्वय बनाकर सभी सुरक्षा मानकों को तत्काल पूरा कर सिक्योरिटी क्लीयरेंस की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। उन्होंने कहा—
“यह प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है। जहां भी कार्य बाकी हैं, उन्हें गुणवत्तापूर्ण और तेज गति से पूरा किया जाए।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास और वैश्विक निवेश का नया चेहरा बनेगा, इसलिए निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी एजेंसियों को उद्घाटन समारोह की तैयारियाँ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
उद्घाटन के समय एयरपोर्ट एक रनवे के साथ क्रियाशील होगा, जिसकी सालाना यात्री क्षमता लगभग 1.2 करोड़ होगी। पूर्ण विस्तार के बाद जेवर एयरपोर्ट में कुल 5 रनवे, 11,750 एकड़ क्षेत्रफल और 30 करोड़ वार्षिक यात्री क्षमता होगी, जो इसे दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स की श्रेणी में ला खड़ा करेगा।
इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री बृजेश सिंह, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, मेरठ मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम सहित शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



