ख़बर सुनें
नई दिल्ली। वेस्ट पटेल नगर में बीच सड़क पर स्कूटी सवार एक महिला ने कैब चालक की पिटाई कर दी। ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना पिछले सप्ताह की है। कैब चालक की पहचान की गई तो वह फरीदाबाद में मिला। कैब चालक की ओर से इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
जांच में पता चला कि वीडियो वेस्ट पटेल नगर के कस्तूरी लाल आनंद मार्ग का है। घटना के वक्त वहां जाम लगा था। स्कूटी सवार एक महिला वहां से गुजरने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कैब खड़ी होने की वजह से वह निकल नहीं रही थी। इससे गुस्से में आकर महिला ने स्कूटी खड़ी कर कैब चालक की पिटाई कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि महिला कैब चालक का कॉलर पकड़कर उसके मुंह पर थप्पड़ मार रही है। वहां मौजूद लोग महिला को गलत ठहरा रहे हैं। एक शख्स वीडियो बना रहा है, जिसको महिला लगातार धमकी दे रही है और उसे वीडियो बनाने से रोक रही है। महिला वहां से जाने की कोशिश करती है तो कुछ लोग उसे रोकने का प्रयास करते हैं और महिला उनको धमकी देते हुए दिख रही है।