राजनीति
Trending

मोहित बेनीवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, अध्यक्ष गजेंद्र मावी, दादरी विधायक तेजपाल नागर व जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने किया स्वागत

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। आज सदस्य विधान परिषद निर्वाचित होने पर जनपद प्रथम आगमन जीरो पॉइंट ग्रेटर नोएडा पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का ज़िला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर के नेतृत्व में ढोल, नगाड़े, फूल मालाओं, पुष्प गुच्छ के साथ भव्य स्वागत किया। जीरो पॉइंट स्वागत के दोरान MLC निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत का आभार वियक्त करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में लग जाएं।

अबकी बार देश में 400 पार और उत्तर प्रदेश में 80 सीटों के साथ मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन कर आ रहे है । यहाँ के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा भी कार्यकर्ताओं और जनता के बल पर ऐतिहासिक जीत होगी । इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजा गुर्जर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेन्द्र भाटी, भाजपा नेता आशीष भाटी (आसू भाटी ) जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य सतेंद्र नागर, सेवानंद शर्मा, जिला मंत्री विकास (चौरोली) चौधरी, रवि जिन्दल, महेश शर्मा राज नागर, आनन्द भाटी, रजनी तोमर, संगीता रावल, पूनम सिंह, अर्पणा सिंह, जितेन्द्र भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता जीरो पॉइंट स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button