Uncategorized

लॉयड कॉलेज बना रोजगार का हब, 55 कंपनियां में 580 छात्रों का हुआ चयन

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। रोजगार के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (फार्मेसी), ग्रेटर नोएडा और दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंट एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘नियुक्ति फ्यूचर फेस्ट 2026’ ने फार्मेसी सेक्टर में मेगा प्लेसमेंट का नया मानक स्थापित कर दिया। ‘नियुक्ति’ के 10.0 संस्करण के रूप में आयोजित यह आयोजन देश के सबसे बड़े फार्मेसी रोजगार मंचों में शुमार हो गया है।

‘55 कंपनियों का महासंगम, करियर के अनगिनत अवसर’

इस भव्य रोजगार महाकुंभ में 55 राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लेकर छात्रों को करियर के विविध अवसर प्रदान किए। इनमें सन फार्मा, सिप्ला, अलकैम, मैनकाइंड फार्मा, अपोलो हॉस्पिटल, हमदर्द लैबोरेटरीज जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल रहे। इन कंपनियों ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, क्वालिटी कंट्रोल, ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स, फार्माकोविजिलेंस, क्लिनिकल रिसर्च, मेडिकल कोडिंग और सेल्स-मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर दिए, जिससे छात्रों को इंडस्ट्री के विभिन्न आयामों को समझने और उसमें प्रवेश करने का मौका मिला।

‘1200 रजिस्ट्रेशन, 580 चयन, युवाओं के सपनों को मिली उड़ान’

कार्यक्रम में 1200 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया, इनमें से 580 प्रतिभागियों का चयन और शॉर्टलिस्टिंग किए गए। चयनित छात्रों को 3 लाख से 8 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज मिले, जिसमें अधिकतम पैकेज सालाना 8 लाख रुपये रहा।

‘मुख्य अतिथि का संदेश, स्किल्स और टेक्नोलॉजी पर दें ध्यान’

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फार्मेसी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष डॉ मोंटू कुमार पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल्स पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि फार्मेसी शिक्षा में जल्द ही मेडिकल डिवाइस से संबंधित दो वर्षीय एम.फार्मा कोर्स शुरू किया जाएगा और भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व ब्लॉकचेन जैसी आधुनिक तकनीकों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। साथ ही उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे अपने करियर की शुरुआत में कम से कम तीन वर्षों तक एक ही संस्था में कार्य करें, जिससे उन्हें अपने क्षेत्र की गहराई से समझ विकसित करने का अवसर मिले।

“विशेष अतिथियों ने साझा किए विचार”

इस मौके पर प्रोफेसर रविचंद्रन वी., राजीव भार्गव और प्रोफेसर विभु साहनी ने भी छात्रों को मार्गदर्शन दिया।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार एवं जी एन सिंह उद्घाटन सत्र में ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से एक वैश्विक औद्योगिक हब के रूप में उभर रहा है और ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस आयोजन में जामिया हमदर्द नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एवं रिसर्च, एमिटी यूनिवर्सिटी और गलगोटिया यूनिवर्सिटी सहित 50 से अधिक संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया।

इस दौरान लॉयड कॉलिज की ग्रुप डायरेक्टर एवं हेड ग्रोथ प्रो. (डॉ.) वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि ‘नियुक्ति 2026’ केवल एक प्लेसमेंट ड्राइव नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।
उन्होंने इसे फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किए जा रहे नवाचारों और नीतिगत सुधारों का सकारात्मक परिणाम भी बताया।

Gaurav sharma
Abhishek Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button