क्राइम
Trending

व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या करने वाले(कुणाल शर्मा) के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या करने वाले(कुणाल शर्मा) के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। व्यापारी कृष्ण कुमार शर्मा के बेटे कुनाल का अपहरण कर हत्या करने वाले बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़। बदमाश को लगी गोली। घटना में इस्तेमाल गाड़ी तमंचा सहित कई अन्य सामान बरामद। बदमाश के पैर में लगी गोली। साजिशकर्ता भी चढ़ा पुलिस के हत्थे। घटना में शामिल लेडी डॉन के करीब पहुंची पुलिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी।

व्यापारी कृष्ण कुमार शर्मा के बेटे कुनाल का अपहरण कर हत्या करने वाले बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़। बदमाश को लगी गोली। घटना में इस्तेमाल गाड़ी तमंचा सहित कई अन्य सामान बरामद। बदमाश के पैर में लगी गोली। साजिशकर्ता भी चढ़ा पुलिस के हत्थे। घटना में शामिल लेडी डॉन के करीब पहुंची पुलिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी। बीटा 2 थाना क्षेत्र का मामला।

*स्वाट टीम व थाना बीटा-2 पुलिस और हत्या की घटना में शामिल अभियुक्तों के बीच मुठभेड़ के सम्बन्ध मेंः- आज दिनाँक 08-05-2024 को स्वॉट टीम गौतमबुद्धनगर व थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा थाना बीटा-2 क्षेत्र के डाढ़ा गोल चक्कर के सर्विस रोड पर मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

दिनाँक 01-05-2024 को एक अभियुक्ता द्वारा एक किशोर को अपने दो अन्य साथी अभियुक्तो के साथ गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा पर मु0अ0सं0-167/2024 धारा 364 भादवि0 पंजीकृत किया गया था। दिनाँक 05-05-2024 को उपरोक्त किशोर का शव जनपद बुलन्दशहर नहर में बरामद हुआ था।

मुकदमा उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु थाना बीटा-2 व स्वॉट टीम द्वारा अभियुक्तो की शिनाख्त व गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनाँक 08-05-2024 को मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दो अभियुक्त जो कि घटना में प्रयुक्त गाड़ी स्कोडा को लेकर घटना से सम्बन्धित साक्ष्यों को मिटाने हेतु जा रहे है, उपरोक्त सूचना पर अभियुक्तो की चेकिंग के दौरान घेराबन्दी कर मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्त 1.कुनाल भाटी पुत्र पप्पे भाटी निवासी ग्राम डाढा थाना कासना गौतमबुद्धनगर(घायल अवस्था में) व 2.हिमांशु पुत्र स्व0 जीत सिंह चौधरी निवासी ग्राम अगौता, थाना अगौता, बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य साक्ष्यों व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।

अभियुक्तों का विवरणः

1.कुनाल भाटी पुत्र पप्पे भाटी निवासी ग्राम डाढा, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर(घायल)।
2.हिमांशु पुत्र स्व0 जीत सिंह चौधरी निवासी ग्राम अगौता, थाना अगौता, बुलन्दशहर।

बरामदगी का विवरणः

1-घटना में प्रयुक्त स्कोडा रैपिड गाडी।
2-घटना में प्रयुक्त बैग
3-स्कोडा गाडी पर लगायी गयी ब्लैक फिल्म
4-02 अवैध तमंचे
5-05 अवैध जिंदा कारतूस
6-02 खोखा कारतूस

मीडिया सेल
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button