आम मुद्दे

Delhi Traffic Advisory नोएडा से लेकर दिल्ली तक जाम ही जाम, जानें क्या है वजह

नोएडा, रफ्तार टुडे।
महापंचायत को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। रामलीला मैदान के पास वाहनों के न जाने की सलाह दी गई है। जेएलएन मार्ग पर वाहन स्वामियों को न जाने की दी सलाह दी गई है। सुबह 9 बजे रंजीत सिंह फ्लाइओवर से ट्रैफिक बंद रहा। बारंखभा रोड से लेकर गुरुनानक चौक तक, मिंटो रोड से कमला मार्केट, विवेकानंद मार्ग भी बंद रहा।

किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली से लगते नोएडा और गाजियाबाद के बॉर्डर पर वाहनों का भारी जाम दिखा। नोएडा फिल्मसिटी से चिल्ला बॉर्डर तक तथा डीएनडी जाने वाले मार्ग पर वाहनों की पीक ऑवर में लम्बी कतार देखी गई। वहीं अक्षरधाम के पास भी भारी जाम सुबह के समय देखने को मिला।

तीन साल बाद एक बार फिर किसानों ने देश की राजधानी दिल्ली में हुंकार भरी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले किसान फिर से दिल्ली के रामलीला मैदान में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी के लिए जुटे। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 2000 पुलिस कर्मियों को रामलीला मैदान में तैनात किया गया है ताकि विरोध के दौरान कोई अशांति न हो।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज देशभर से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के रामलीला मैंदान में पहुंचे। किसान यह महापंचायत केंद्र सरकार के खिलाफ कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी दी जाए। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में बड़े स्तर पर पुलिस तैनात की गई है। खबर लिखे जाने तक किसानों की महापंचायत शुरू नहीं हुई थी।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button