आम मुद्दे

आईआईएमटी कॉलेज समूह में हुईं कई प्रतियोगिता

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। भारत सरकार के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह 10-251मार्च के मध्य आयोजित किया जा रहा है। इसी को लेकर आईआईएमटी कॉलेज समूह में छात्राओं और महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिसमें ‘भारतीय इतिहास में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर एक वाद-विवाद कंपटीशन हुआ। इसमें सभी कॉलेज की तरफ से छात्राओं और महिला फैक्लटी ने भाग लिया। इसी की साथ ही कॉलेज परिसर में खो-खो, बैडमिंटन, लेमन रेस, रस्साकशी, योगासन जैसी खेल प्रतियोगिताएं में छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी नेता और पार्टी की सह-प्रवक्ता ममता पेन्युली काले ने भाग लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं एक समान सम्मान पाने की हकदार हैं। समाज के लिए सभी का महत्वपूर्ण योगदान है, कोई महिला कमजोर नहीं है हम कोमल जरूर हैं लेकिन कमजोर नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना,सुकन्या समृद्धि, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, तीन तलाक निर्भया योजना, स्पेशल मैटरनिटी लीव 60 दिन जैसे कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में कई छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कॉलेज के डीन, एचओडी, सहित अनेक महिला फैक्लटी और छात्राएं मौजूद रही।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button