आम मुद्दे

गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

नोएडा, रफ्तार टुडे।
नोएडा सेक्टर-27 कैंप कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा ने लोगों की समस्याओं को सुना और उसके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

जन सुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की जो भी समस्याएं थी, उन सभी समस्याओं को सुनने के बाद उनके निस्तारण के लिए सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने आश्वासन दिया। डॉ महेश शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

डॉ महेश शर्मा ने क्षेत्रवासियों के साथ अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ फोटोज भी साझा किए, जिसमें वे क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते हुए नजर आ रहे हैं और साथ ही वह उन समस्याओं के प्रति अपनी संवेदना को जाहिर करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button