![](https://raftartoday.com/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_20240607_232353_Facebook-780x470.jpg)
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। भाजपा नेता लोकमन प्रधान ने सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को तीसरी बार शानदार जीत दर्ज करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह सबसे बड़ी जीत है और डॉक्टर महेश शर्मा ने उन परिस्थितियों में रिकॉर्ड मतों की जीत दर्ज की। जब उत्तर प्रदेश में पार्टी के अधिकांश प्रत्याशी चुनाव हार गए। लोकमन प्रधान ने कहा कि यह सब उनके कुशल व्यक्तित्व और भारतीय जनता पार्टी के कामों की वजह से संभव हो पाया है।
भाजपा नेता लोकमन प्रधान ने कहा कि डॉक्टर महेश शर्मा बहुत ही सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति हैं। समाज के हर वर्ग हर तबके का व्यक्ति उनसे मिलकर आसानी से अपनी बात कह सकता है। राजनीति में कुशल व्यक्तित्व सबसे अहम माना जाता है। जिसके लिए बखूबी गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जाने जाते हैं। यही वजह है की लोकसभा क्षेत्र की जनता ने पूरे यूपी में उनका नंबर वन बना दिया है। उन्होंने कहा की उम्मीद करते हैं कि इस ऐतिहासिक और रिकार्ड मतों की जीत को देखते हुए एनडीए मंत्रिमंडल में डॉक्टर महेश शर्मा को स्थान दिया जाएगा।