देशप्रदेश

In Nizamuddin area, two people were murdered while sleeping if they did not give money for drugs. | निजामुदीन इलाके में नशे के लिए रुपए नहीं दिए तो सोते हुए दो लोगों की कर दी हत्या

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • In Nizamuddin Area, Two People Were Murdered While Sleeping If They Did Not Give Money For Drugs.

नई दिल्ली43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक के हजरत निजामुदीन इलाके में दो लोगों की हत्या कर दी गई। बीती रात पुलिस को इस वारदात की सूचना मिली थी। दोनों घायल हालत में फुटपाथ पर मिले थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान मयूर थॉमस (40) व लोकेश बहादुर (40) के तौर पर हुई। ये पेशे से पेंटर थे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिए हैं। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई दोनों आरोपी नशे के आदि हैं। वे मृतकों से रुपए लेना चाहते थे, जिन्हें देने से इंकार कर दिया गया था। इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया जांच के दौरान पुलिस को मौके पर तीन चार चश्मदीद भी मिले थे, जिन्होंने बताया ये दोनों फुटपाथ पर ही सोते थे। इस वारदात को अंजाम जुगनू और सोनू ने दिया। दोनाें ने चाकू से हमला किया था। इस वारदात के बाद वे मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना की बाबत हरजत निजामुदीन थाने में दोनों की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना के दो घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा ली और उन्हें लेबर चौक मस्जिद चौक से धर दबोचा। पुलिस ने जुगनू के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस अफसर ने बताया यह घटना बीती रात करीब सवा दस बजे की है। आरोपी पहले भी मृतकों से रुपए ले चुके थे। लेकिन इस बार उन्हें रुपए देने का दोनों ने विरोध किया था। इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button