देशप्रदेश

The miscreant who fired at the shop was caught after the encounter | दुकान पर फायरिंग करने वाले बदमाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नजफगढ़ इलाके में एक नामी मिठाई की दुकान पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम रोहित (33) है। इससे पहले झज्जर पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपी अर्जुन (24) और सोनू (25) के पकड़ा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो देसी कट्टे, कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद किये है। तीनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार गत 31 अक्टूबर शाम करीब 6:15 बजे अशोक मित्तल नामक युवक ने अपनी दुकान पर फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर की। पता चला बाइक सवार दो युवकों ने दुकान पर चार राउंड फायर किये थे। पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों की मदद के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई।

इसके बाद पुलिस टीम ने झज्जर पुलिस की मदद से अर्जुन और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह केवल इस प्लान का हिस्सा है। प्लान का मास्टरमाइंड रोहित है। आरोपी रोहित ने ही उन्हें पिस्टल व कारतूस दिये थे। मंगलवार तड़के 2:35 बजे पुलिस टीम ने रोहित सीडीसी, द्वारका के पास बाइक पर आरोपी को घेर लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसे गोली मार पकड़ा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button