ब्रेकिंग न्यूज़उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडाताजातरीनप्रशासन

ABVP Breaking News : रामस्वरूप विश्वविद्यालय प्रकरण पर अभाविप का आक्रोश, ग्रेटर नोएडा में जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग, डीएम ऑफिस सूरजपुर पर प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपा, एबीवीपी का अल्टीमेटम

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने रामस्वरूप विश्वविद्यालय, बाराबंकी में विधि छात्रों के न्याय हेतु चल रहे आंदोलन पर हुए हमले और पुलिस लाठीचार्ज को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। अभाविप का कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर बाहरी गुंडों द्वारा हमला किया गया और पुलिसकर्मियों ने बर्बर लाठीचार्ज कर छात्रों की आवाज़ दबाने का प्रयास किया।

रामस्वरूप विश्वविद्यालय प्रकरण ने छात्र राजनीति और उच्च शिक्षा व्यवस्था में हलचल मचा दी है। अभाविप ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि सरकार ने समय रहते कार्यवाही नहीं की तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा। यह मामला न केवल विधि छात्रों के भविष्य बल्कि शैक्षिक संस्थानों में पारदर्शिता और कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

डीएम ऑफिस सूरजपुर पर प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपा

प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत शनिवार को ग्रेटर नोएडा में डीएम ऑफिस सूरजपुर पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिलाधिकारी प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन और दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्यवाही की मांग की गई।

अभाविप की मुख्य मांगें

लाठीचार्ज घटना के दोषी पुलिसकर्मियों और बाहरी गुंडों पर कठोरतम कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए।
विधि पाठ्यक्रम के अवैध संचालन की उच्चस्तरीय जांच कर विश्वविद्यालय को बंद किया जाए तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही हो।
उच्च शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा दर्ज एफआईआर पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही शुरू हो।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण को ध्वस्त किया जाए और विश्वविद्यालय प्रशासन पर जुर्माना लगाते हुए सख्त कार्यवाही की जाए।

अभाविप का अल्टीमेटम

प्रांत मंत्री गौरव गौड़ ने चेतावनी देते हुए कहा –
“विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। यदि 48 घंटे के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।”

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा, वैभव मिश्रा, यश बल्हारा, अभिनव वत्स, देव नागर, अमन खारी, कुशाग्र सिंह, शुभम् मुखर्जी, क्रिश मिश्रा, अनमोल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button