अथॉरिटीआम मुद्देजेवर एयरपोर्टटॉप न्यूजयमुना सिटी

Delhi Medtech Expo News : दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया मेडटेक एक्स्पो 2025 का भव्य आगाज़, मेडिकल डिवाइसेज़ मैन्युफैक्चरिंग को नई दिशा देने जुटे दिग्गज उद्योगपति व नीति निर्माता, हॉल नंबर 14 में मेडिकल डिवाइसेज़ पार्क का हुआ शुभारंभ, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण का दमदार प्रदर्शन

दिल्ली, रफ़्तार टुडे। राजधानी दिल्ली का भारत मंडपम, प्रगति मैदान आज गवाह बना उस ऐतिहासिक मौके का, जब देश और विदेश के बड़े उद्योगपति, नीति निर्माता और सरकार के शीर्ष अधिकारी एक ही मंच पर इकट्ठा हुए। मौका था इंडिया मेडटेक एक्स्पो 2025 के शुभारंभ का, जिसे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। यह आयोजन न सिर्फ भारत के मेडिकल डिवाइस सेक्टर को नई ऊँचाई पर ले जाने का संकल्प है, बल्कि देश को वैश्विक मेडिकल टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में एक अहम कदम भी है।

इंडिया मेडटेक एक्स्पो 2025 केवल एक प्रदर्शनी भर नहीं है, बल्कि यह भारत की नई स्वास्थ्य तकनीकी क्रांति का प्रतीक है। यह आयोजन भारत को वैश्विक मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। यमुना प्राधिकरण का स्टॉल इस दिशा में एक बड़ी उम्मीद जगाता है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से जेवर–यमुना सिटी क्षेत्र, देश का सबसे बड़ा औद्योगिक और निवेश केंद्र बनने की राह पर है।

हॉल नंबर 14 में मेडिकल डिवाइसेज़ पार्क का हुआ शुभारंभ

इस मेगा एक्स्पो के तहत मेडिकल डिवाइसेज़ पार्क एक्ज़िबिशन का उद्घाटन श्री अमित अग्रवाल, सचिव – फार्मास्यूटिकल विभाग, भारत सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ कई बड़े अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे। उद्घाटन के तुरंत बाद सीईओ राउंडटेबल मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री अग्रवाल ने की।

बैठक में श्री रविन्द्र प्रताप सिंह (जॉइंट सेक्रेटरी, फार्मा मंत्रालय), श्री आर. एस. कंवर (अध्यक्ष, एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर मेडिकल डिवाइसेज़), श्री राकेश कुमार सिंह (सीईओ, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण व उपाध्यक्ष एक्सपोर्ट काउंसिल) सहित उद्योग जगत के कई दिग्गज शामिल हुए।

मेडिकल डिवाइसेज़ इंडस्ट्री को वैश्विक मंच पर मज़बूत बनाने पर जोर

राउंडटेबल मीटिंग में कई अहम विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:

घरेलू निर्माण (Domestic Manufacturing) को बढ़ावा देना

क्वालिटी और स्टैंडर्ड में सुधार करना

ट्रेड और मार्केट एक्सेस को मजबूत करना

सप्लाई चेन को अधिक मज़बूत और प्रभावी बनाना

इनोवेशन, रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा देना

बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों और डेवलपर्स ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत की मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री को केवल घरेलू स्तर पर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिस्पर्धी और प्रभावशाली बनाया जाना चाहिए।

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण का दमदार प्रदर्शन

इस अवसर पर श्री राकेश कुमार सिंह, सीईओ – यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने हॉल नंबर 14 में स्थापित प्राधिकरण के स्टॉल का उद्घाटन किया। इस स्टॉल पर मेडिकल डिवाइसेज़ पार्क, सेक्टर-28 की प्रगति को विस्तार से दर्शाया गया।

साथ ही प्राधिकरण ने अपने बूथ पर सेमीकंडक्टर पार्क, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अन्य औद्योगिक विकास परियोजनाओं की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया।

यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर देश-विदेश के कई निवेशकों और आगंतुकों ने विजिट किया और प्राधिकरण की योजनाओं की सराहना की। कई विदेशी निवेशकों ने यहां अपने उद्योग स्थापित करने की इच्छा भी व्यक्त की।

निवेशकों में उत्साह, मुख्यमंत्री के विज़न की सराहना

एक्स्पो में आए कई निवेशकों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र तेजी से वैश्विक औद्योगिक हब के रूप में उभर रहा है। निवेशक–अनुकूल नीतियाँ, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट्स इस क्षेत्र को और भी आकर्षक बना रहे हैं।

प्राधिकरण के अधिकारी भी रहे मौजूद

इस स्टॉल पर श्री अशोक कुमार सिंह, श्रीमती स्मिता सिंह, श्री नंदकिशोर सुंदरियाल, श्री सलीम, श्रीमती वंदना राघव, श्री राहुल, श्री शुभम, श्री अक्षय मेहरोत्रा, श्री रतनदीप और श्री अभिमन्यु सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आगंतुकों को विस्तार से जानकारी दी और निवेश के लिए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की संभावनाओं को रेखांकित किया।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button