गौतमबुद्ध नगरआम मुद्देताजातरीनप्रशासन

DM On LG News : “समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश @2047” विजन पर ग्रेटर नोएडा के एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स में हुआ भव्य संवाद कार्यक्रम, जिम्मेदारी और सहभागिता पर दिया गया जोर, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने की सामाजिक सहयोग की अपील, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रेज़ेंटेशन उद्योग भी हैं भागीदार

गौतम बुद्ध नगर, रफ़्तार टुडे।
ग्रेटर नोएडा स्थित एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के सभागार ने सोमवार को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब यहां “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047” के महाअभियान को लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन का मकसद था—प्रदेश और देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाने के लिए हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रेटर नोएडा में हुआ यह संवाद कार्यक्रम सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि “विकसित उत्तर प्रदेश – समर्थ उत्तर प्रदेश @2047” के सपने की ओर एक ठोस कदम था। इसमें साफ संदेश दिया गया कि विकास सरकार की जिम्मेदारी जरूर है, लेकिन इसे साकार करने के लिए हर नागरिक की सक्रिय सहभागिता और जिम्मेदारी जरूरी है।

नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम का प्रेरक संबोधन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पर्यटन, सांस्कृतिक एवं धर्मार्थ विभाग उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम ने स्पष्ट किया कि “विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश” का सपना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा विकास की नींव परिवार से शुरू होती है।
विकसित परिवार से समाज और समाज से राज्य तथा अंततः देश विकसित होता है।
केवल आर्थिक प्रगति काफी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों और किसानों से अपील की कि वे अपने विचार और सुझाव क्यूआर कोड के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने की सामाजिक सहयोग की अपील

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अपने संबोधन में कहा कि इस महत्त्वाकांक्षी विजन को साकार करने में समाज के हर वर्ग—

उद्यमियों

व्यापारियों

श्रमिकों

कृषकों

शिक्षकों

विद्यार्थियों

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं

स्वयंसेवी संस्थाओं

का योगदान बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस संवाद से प्राप्त बहुमूल्य सुझावों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत कर “विजन डॉक्यूमेंट 2047” का हिस्सा बनाया जाएगा।

Megha Rupam converted
समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश @2047” विजन पर ग्रेटर नोएडा के एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स में हुआ भव्य संवाद कार्यक्रम, जिम्मेदारी और सहभागिता पर दिया गया जोर

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रेज़ेंटेशन: उद्योग भी हैं भागीदार

इस अवसर पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के मैनेजर गगनदीप सिंह ने पावर प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से बताया कि कंपनी किस तरह उत्तर प्रदेश और भारत के विजन @2047 को साकार करने में योगदान कर रही है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज और सरकारी नीतियों के बीच सहयोग से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा।

वरिष्ठ अधिकारियों व विशेषज्ञों के विचार

इस संवाद में सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी दिनेश त्यागी, सेवानिवृत्त कृषि निदेशक सोराज सिंह तथा विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता अनिल कुमार गुप्ता ने भी अपने अनुभव साझा किए।
उन्होंने किसानों, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों और स्वयंसेवी संगठनों से संवाद कर विकास यात्रा में उनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।

मुख्य विकास अधिकारी ने दिया धन्यवाद संदेश

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन और अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, अधिकारियों, उद्यमियों, महिलाओं और किसानों का आभार जताया और कहा कि “विकसित उत्तर प्रदेश – समर्थ उत्तर प्रदेश” का यह संकल्प तभी साकार होगा, जब हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझे।

विशिष्ट उपस्थिति

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप प्रवेश, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कुमुद चौधरी, तथा अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button