Breaking NBDA News : NBDA में नई कमान, रजत शर्मा फिर बने प्रेसिडेंट, कली पुरी और अनुराधा प्रसाद को मिली अहम जिम्मेदारियां, 2025-26 कार्यकाल के लिए घोषित हुई टीम, डिजिटल और प्रसारण पत्रकारिता के नए दौर की तैयारी

नई दिल्ली, रफ़्तार टुडे। भारतीय न्यूज़ इंडस्ट्री के लिए 19 सितंबर 2025 का दिन बेहद अहम साबित हुआ। न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) की बोर्ड मीटिंग में एक बार फिर से इंडिया टीवी के चेयरमैन और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा को प्रेसिडेंट चुना गया। यह नियुक्ति 2025-26 कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से की गई। रजत शर्मा की लोकप्रियता, अनुभव और निष्पक्ष पत्रकारिता की छवि ने उन्हें लगातार इस पद पर बनाए रखा है।
NBDA की नई टीम भारतीय न्यूज़ इंडस्ट्री को अगले स्तर तक ले जाने की क्षमता रखती है। रजत शर्मा की अगुवाई, कली पुरी और अनुराधा प्रसाद जैसी सशक्त महिला पत्रकारों की मौजूदगी और तमाम बड़े मीडिया हाउस के दिग्गजों की टीम से उम्मीद है कि आने वाले साल में पत्रकारिता और अधिक पारदर्शी, सशक्त और जनसरोकारों से जुड़ी होगी।
रजत शर्मा की फिर से ताजपोशी – क्यों है खास?
रजत शर्मा भारतीय न्यूज़ इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व में NBDA को न केवल डिजिटल युग में मजबूत किया बल्कि प्रसारण जगत को एक नई दिशा दी। उनकी अगुवाई में पत्रकारिता को पारदर्शिता और विश्वसनीयता की नई पहचान मिली है। यही कारण है कि बोर्ड ने एक बार फिर उन्हें अपना विश्वासपात्र प्रेसिडेंट चुना।
नई टीम में कौन कहाँ?
NBDA ने इस बार की नियुक्तियों में बड़े बदलाव किए हैं और कई दिग्गजों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं –
रजत शर्मा – प्रेसिडेंट, इंडिया टीवी चेयरमैन
एम.वी. श्रेयाम्स कुमार – वाइस-प्रेसिडेंट, एमडी मातृभूमि प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग
अनुराधा प्रसाद शुक्ला – ऑनरेरी ट्रेज़रर, चेयरपर्सन एवं एमडी न्यूज़24 ब्रॉडकास्ट इंडिया
बोर्ड ऑफ मेंबर्स – दिग्गजों की टीम
इस बार NBDA बोर्ड में देश के सबसे बड़े मीडिया हाउस से जुड़े चेहरे शामिल किए गए हैं –
राहुल जोशी – एमडी, नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड
कली पुरी भंडाल – वाइस-चेयरपर्सन एवं एमडी, टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड
अनिल कुमार मल्होत्रा – एडवाइज़र, ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड
ध्रुब मुखर्जी – डायरेक्टर, एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड
आई. वेंकट – डायरेक्टर, ईनाडु टेलीविज़न प्राइवेट लिमिटेड
राहुल कंवल – सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ, NDTV
महेश कुमार राजारामन – एमडी, सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड
रोहित गोपाकुमार वेलोली – सीईओ (टीवी डिवीजन), बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड
सेक्रेटरी जनरल का भरोसा कायम
NBDA में एनी जोसेफ अपनी जिम्मेदारी सेक्रेटरी जनरल के तौर पर जारी रखेंगी। संगठन में उनका अनुभव और कुशल प्रबंधन क्षमता हमेशा से मजबूत स्तंभ रही है।
डिजिटल और प्रसारण पत्रकारिता के नए दौर की तैयारी
इन नई नियुक्तियों से NBDA ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि आने वाला कार्यकाल डिजिटल और टीवी पत्रकारिता के संगम का होगा। बोर्ड के सदस्यों में देश के सबसे बड़े न्यूज़ नेटवर्क्स का प्रतिनिधित्व है, जिससे यह तय है कि आने वाले दिनों में पत्रकारिता को और भी तकनीकी, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुड़ा बनाने पर जोर दिया जाएगा।
सर्वसम्मति से चुनी गई टीम
गौर करने वाली बात यह है कि इस बार सभी नियुक्तियां सर्वसम्मति से की गई हैं। यानी कि पत्रकारिता की दुनिया के बड़े दिग्गज एक मंच पर आकर इस टीम को मजबूती से खड़ा कर रहे हैं। यह पत्रकारिता जगत के लिए एक शुभ संकेत है।



