जेवर एयरपोर्टअथॉरिटीउत्तर प्रदेशजेवरताजातरीनप्रशासन

UP CM Yogi On Jewar Airport News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का स्थलीय निरीक्षण — निर्माण, सुरक्षा और उद्घाटन तैयारियों की की गहन समीक्षा, डोमेस्टिक टर्मिनल और उद्घाटन स्थल का निरीक्षण, यातायात प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, सड़क, मेट्रो और माल परिवहन कनेक्टिविटी पर फोकस

गौतमबुद्धनगर, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport – NIA) का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल, उद्घाटन समारोह स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सौंदर्यकरण कार्यों और आसपास की आधारभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।

यह दौरा एयरपोर्ट के आगामी उद्घाटन समारोह की तैयारियों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो नवंबर 2025 के मध्य में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश के विकास का प्रतीक बनने जा रहा है, इसलिए किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।”

डोमेस्टिक टर्मिनल और उद्घाटन स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट के अत्याधुनिक डोमेस्टिक टर्मिनल बिल्डिंग का दौरा किया और वहां निर्माण कार्य की प्रगति देखी।
उन्होंने यात्रियों के लिए चेक-इन एरिया, सुरक्षा जांच काउंटर, बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, वेटिंग लाउंज और एयरोब्रिज जोन का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्घाटन से पहले सभी सुविधाएं “वर्ल्ड क्लास क्वालिटी” की हों।

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट परिसर के सौंदर्यकरण और स्वच्छता व्यवस्था को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट तक पहुंचने वाली सड़कें, पार्किंग स्थल और उद्घाटन समारोह स्थल पूरी तरह साफ-सुथरे और सुव्यवस्थित रहें।

IMG 20251025 WA0019 converted
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का स्थलीय निरीक्षण — निर्माण, सुरक्षा और उद्घाटन तैयारियों की की गहन समीक्षा

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के बोर्ड रूम में एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL), यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) तथा निर्माण एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एयरपोर्ट की प्रगति, आगामी कार्ययोजना और उद्घाटन समारोह की तैयारियों पर पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि “यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे उत्तर भारत के लिए विकास का केंद्र बनने जा रहा है। सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता, समयबद्धता और समन्वय के साथ पूरे किए जाएं।”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एयरपोर्ट संचालन से जुड़े तकनीकी, सुरक्षा और प्रशासनिक पहलुओं की सतत समीक्षा की जाए और जनसभा स्थल से लेकर टर्मिनल तक की हर व्यवस्था सुचारू रखी जाए।

सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होना चाहिए और किसी भी स्तर पर सुरक्षा में ढिलाई अस्वीकार्य है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि एयरपोर्ट परिसर में दो नए पुलिस थाने स्थापित किए जाएंगे और उनमें पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की तैनाती, सीसीटीवी नेटवर्क, अग्निशमन केंद्र और इमरजेंसी रेस्पॉन्स सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

सड़क, मेट्रो और माल परिवहन कनेक्टिविटी पर फोकस

योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट से जुड़ी सड़क और मेट्रो कनेक्टिविटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि “यात्री चाहे किसी भी दिशा से आए, उसे एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी और सुरक्षा दोनों मिले।”
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जेवर-बुलंदशहर लिंक रोड, दिल्ली-मथुरा हाईवे कनेक्शन, और नोएडा मेट्रो एक्सटेंशन (यमुना सिटी स्टेशन से एयरपोर्ट टर्मिनल तक) के कार्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने के आदेश दिए।

एयरपोर्ट के अंदर की प्रमुख व्यवस्थाओं की समीक्षा

बैठक में YIAPL के CEO क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने एयरपोर्ट की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का सीवेज शोधन संयंत्र, कंट्रोल टॉवर, पावर सब-स्टेशन, रनवे, और एप्रन एरिया लगभग तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी कार्यों की गुणवत्ता जांच और सुरक्षा परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, NIA की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरण जैन ने एयरपोर्ट की संचालन अनुमति, DGCA और BCAS अनुमोदन, यात्री सुरक्षा, रनवे ट्रायल और सेवाओं के परीक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वायुसंचालन परीक्षण और एयरोब्रिज ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्घाटन से पहले एयरपोर्ट की हर सुविधा को 100% ऑपरेशनल और सुरक्षित बनाया जाए।

IMG 20251025 WA0020 converted
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का स्थलीय निरीक्षण — निर्माण, सुरक्षा और उद्घाटन तैयारियों की की गहन समीक्षा

सार्वजनिक सुविधाओं और जनसभा स्थल की तैयारी

मुख्यमंत्री ने आगामी उद्घाटन समारोह और जनसभा स्थल की भी समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर —

भूमि समतलीकरण

साफ-सफाई

प्रकाश व्यवस्था

पेयजल और शौचालय सुविधाएं

सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण सभी तैयारियां उच्च स्तर की हों।

उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता और मेहमानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मार्गों पर स्पष्ट साइनेज, पार्किंग प्रबंधन और हेल्प डेस्क व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उपस्थित रहे कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

मा० प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, मा० विधायक दादरी तेजपाल नागर, मा० एमएलसी श्रीचंद शर्मा, नरेंद्र भाटी, मा० विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा मौजूद थे।

इस बैठक में अपर प्रमुख सचिव दीपक कुमार, सीईओ यमुना प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, सीईओ नोएडा प्राधिकरण लोकेश एम, जिलाधिकारी मेधा रूपम,, नोडल अफसर शैलेन्द्र भाटिया, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदौरिया, क्रिस्टोफ श्नेलमैन (CEO, YIAPL), किरण जैन (COO, NIA), प्रशांत गौरव गुप्ता (Chief Commercial Officer), निकोल्स शलेन्क (Chief Development Officer)
तथा संबंधित सभी प्रशासनिक और तकनीकी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जेवर एयरपोर्ट — उत्तर प्रदेश की नई उड़ान

मुख्यमंत्री ने बैठक के अंत में कहा कि “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा।” यह न केवल राष्ट्रीय निवेश और पर्यटन को गति देगा, बल्कि प्रदेश की औद्योगिक प्रगति और रोजगार सृजन में भी नई ऊर्जा डालेगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एयरपोर्ट से जुड़ी हर परियोजना समय पर पूरी हो और 15 नवंबर 2025 के उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाया जाए।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button