शिक्षाग्रेटर नोएडाताजातरीन

Sparsh College News : स्पर्श ग्लोबल बिजनेस स्कूल में ब्लूमबर्ग लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी वैश्विक आर्थिक जानकारी की सीधी पहुंच

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। नॉलेज पार्क स्थित स्पर्श ग्लोबल बिजनेस स्कूल में आज अत्याधुनिक ब्लूमबर्ग लैब का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस लैब का उद्घाटन वरिष्ठ आयकर अधिकारी श्री प्रखर गुप्ता एवं इक्विटी रश के संस्थापक श्री कुणाल सराओगी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह लैब छात्रों को वैश्विक आर्थिक परिदृश्य, वित्तीय बाजारों और निवेश से जुड़ी वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।


इस अवसर पर संस्थान के मुख्य परामर्शदाता डॉ. पंकज गुप्ता ने छात्रों को ब्लूमबर्ग लैब की उपयोगिता और इसके बहुआयामी लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस लैब के माध्यम से छात्र दुनिया के विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्था, शेयर बाजार, करेंसी, कमोडिटी और वित्तीय ट्रेंड्स की सटीक और ताज़ा जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ब्लूमबर्ग लैब जैसी सुविधाएं आमतौर पर देश के चुनिंदा उच्च शिक्षण संस्थानों में ही उपलब्ध होती हैं, और इसका स्पर्श ग्लोबल बिजनेस स्कूल में शुरू होना छात्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
ब्लूमबर्ग लैब के शुभारंभ पर संस्थान के छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्रों ने इसे अपने करियर को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


इस अवसर पर संस्थान के प्रोफेसर डॉ. ऋषभ जैन ने भी ब्लूमबर्ग लैब की कार्यप्रणाली, इसकी तकनीकी क्षमता और शैक्षणिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह लैब छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज प्रदान करेगी, जिससे वे इंडस्ट्री के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे।


कार्यक्रम के दौरान भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के अवसर और चुनौतियों पर एक विशेष चर्चा का भी आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में श्री प्रखर गुप्ता और श्री कुणाल सराओगी ने स्टॉक मार्केट, आयकर प्रणाली और इनका आम भारतीय नागरिकों पर पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तार से अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में केवल नीतियों ही नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि निवेश के प्रति जागरूकता, कर अनुपालन और आर्थिक साक्षरता देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है। छात्रों को भी इस दिशा में भविष्य के जिम्मेदार पेशेवर बनने का आह्वान किया गया।


इस कार्यक्रम में डॉ. साहिल गुप्ता, डॉ. नरेंद्र चौधरी, डॉ. कृति, डॉ. दिव्या, कुलदीप अघना सहित संस्थान के अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कुमुद एवं संजना द्वारा किया गया।


ब्लूमबर्ग लैब का शुभारंभ स्पर्श ग्लोबल बिजनेस स्कूल को आधुनिक प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने वाला कदम माना जा रहा है, जिससे छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button