Pride Hotel News : “नोएडा-ग्रेटर नोएडा की शान में नया सितारा, लग्ज़री, लोकेशन और लाइफस्टाइल का परफेक्ट संगम—प्रीड प्रीमियर होटल का भव्य आगाज़!”, लक्ज़री रूम्स और मॉडर्न सुविधाओं का शानदार कॉम्बिनेशन
फूड लवर्स के लिए खास इंतजाम: मल्टी-कुज़ीन से बेकरी तक, शादियों और कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए बनेगा हॉटस्पॉट

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। एनसीआर के तेजी से उभरते कारोबारी और पर्यटन हब ग्रेटर नोएडा को अब एक और बड़ी सौगात मिल गई है। देश की प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी कंपनी Pride Hotels Limited ने अपने विस्तार को नई ऊंचाई देते हुए Pride Premier Greater Noida का भव्य शुभारंभ कर दिया है। यह एनसीआर क्षेत्र में समूह का दूसरा होटल है, जो इस क्षेत्र में बढ़ती व्यापारिक और पर्यटन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है।
लोकेशन में दम, कनेक्टिविटी में कमाल
ज्ञान पार्क-III में स्थित यह होटल रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्थान पर बनाया गया है। यहां से India Expo Mart, प्रमुख शैक्षणिक संस्थान, कॉर्पोरेट हब्स और मनोरंजन केंद्रों तक आसान पहुंच संभव है।
यही वजह है कि यह होटल न केवल बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए बल्कि फैमिली और लेजर ट्रैवलर्स के लिए भी एक आदर्श डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा।
लक्ज़री रूम्स और मॉडर्न सुविधाओं का शानदार कॉम्बिनेशन
प्रीड प्रीमियर ग्रेटर नोएडा को खासतौर पर आधुनिक यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यहां विशाल और आरामदायक कमरे, समकालीन इंटीरियर, और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
होटल का उद्देश्य सिर्फ ठहरने की जगह देना नहीं, बल्कि मेहमानों को एक यादगार अनुभव देना है, जिसमें आराम, सुविधा और भारतीय आतिथ्य का अनूठा मेल हो।

फूड लवर्स के लिए खास इंतजाम: मल्टी-कुज़ीन से बेकरी तक
होटल में खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी शानदार विकल्प मौजूद हैं।
कैफे प्राइड: एक मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट, जहां भारतीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का स्वाद मिलेगा।
मिस्टर कन्फेक्शनर: एक प्रीमियम बेकरी, जहां ताजगी से तैयार किए गए डेसर्ट और स्नैक्स का आनंद लिया जा सकेगा। इसके अलावा, जल्द ही शुरू होने वाला “फ्यूल बार” मेहमानों को एक रिलैक्स और सोशल माहौल भी प्रदान करेगा।
शादियों और कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए बनेगा हॉटस्पॉट
होटल में 8,000 वर्ग फीट से अधिक का विशाल इवेंट स्पेस तैयार किया जा रहा है, जो शादियों, कॉन्फ्रेंस, बिजनेस मीटिंग्स और सामाजिक आयोजनों के लिए आदर्श रहेगा।
600 मेहमानों तक की क्षमता वाले इनडोर वेन्यू के साथ यह होटल जल्द ही ग्रेटर नोएडा के सबसे पसंदीदा इवेंट डेस्टिनेशन्स में शामिल हो सकता है।

क्या बोले कंपनी के अधिकारी?
प्रीड होटल्स ग्रुप के कार्यकारी निदेशक Atul Upadhyay ने लॉन्च के दौरान कहा कि यह होटल ग्रेटर नोएडा जैसे उभरते बाजार में कंपनी की मजबूत मौजूदगी का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह होटल व्यापार और अवकाश दोनों प्रकार के यात्रियों की जरूरतों को बेहतरीन तरीके से पूरा करेगा।
वहीं, उत्तर क्षेत्र के उपाध्यक्ष Mohammad Shuaib ने कहा कि यह प्रॉपर्टी आधुनिकता और स्थानीय संस्कृति का शानदार मिश्रण है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ एक अलग पहचान बनाएगी।
ऑपरेशंस मैनेजर Lovely Rajvanshi ने भी मेहमानों को पर्सनलाइज्ड और यादगार अनुभव देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
क्या कहा प्राईड होटल के चेयरमैन RK टंडन ने
ग्रेटर नोएडा प्राइड होटल के चेयरमैन RK टंडन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का बड़ा योगदान है, और हमारा मुख्य लक्ष्य युवाओं के लिए रोजगार (Employment) पैदा करना है। होटल से बहुत लोगो को रोज़गार मिलेगा जेवर एयरपोर्ट के आने से ग्रेटर नोएडा में ग्लोबल कनेक्टिविटी बढ़ेगी और होटल इंडस्ट्री में एक बड़ा ‘बूम’ आएगा। Pride Premier इस बदलाव का नेतृत्व करने और मेहमानों को विश्वस्तरीय अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार

प्रीड होटल्स: 38 साल का भरोसा, 60+ प्रॉपर्टीज का नेटवर्क
1987 में स्थापित Pride Hotels Limited आज देश के प्रमुख शहरों में 60 से अधिक होटल और रिसॉर्ट्स संचालित कर रही है। कंपनी के पास 5000+ कमरे, 3.5 लाख वर्ग फीट का बैंक्वेट स्पेस और कई ब्रांड सेगमेंट मौजूद हैं—जैसे प्राइड प्लाजा, प्राइड प्रीमियर, प्राइड एलीट और बिज़नोटेल।
यह नेटवर्क कंपनी की मजबूत साख और लगातार बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
ग्रेटर नोएडा के विकास को मिलेगा नया बूस्ट
विशेषज्ञों का मानना है कि इस होटल के लॉन्च से ग्रेटर नोएडा की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। यह न केवल पर्यटन और व्यापार को गति देगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में इस तरह के प्रीमियम होटल का आना शहर की ग्लोबल पहचान को और मजबूत करेगा।
एक नई पहचान की ओर बढ़ता ग्रेटर नोएडा
प्रीड प्रीमियर ग्रेटर नोएडा का शुभारंभ इस बात का संकेत है कि शहर अब केवल इंडस्ट्रियल हब नहीं, बल्कि एक पूर्ण विकसित बिजनेस और टूरिज्म डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
आने वाले समय में यह होटल न केवल मेहमानों के लिए पसंदीदा ठिकाना बनेगा, बल्कि ग्रेटर नोएडा की पहचान को भी एक नई ऊंचाई देगा।



