ताजातरीनगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

Paramount Golf Foreste News : “मेंटेनेंस बढ़ाओ, सुविधाएं बाद में!” — गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में Water & Sewer Charges बढ़ने पर भड़के निवासी, बिल्डर प्रबंधन को सौंपा विरोध पत्र, रोल बैक पर अड़े निवासी, “पहले सुविधाएं सुधारो, फिर शुल्क बढ़ाओ”

1 जून 2026 से लागू करने की तैयारी, निवासियों ने जताई नाराजगी

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा की पॉश हाउसिंग सोसाइटी गोल्फ फॉरेस्ट में एक बार फिर निवासियों और बिल्डर प्रबंधन के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। इस बार मामला Water & Sewer Charges, CAM Charges और अन्य शुल्कों में की गई कथित अनियमित वृद्धि को लेकर सामने आया है। सोसाइटी के दर्जनों निवासियों ने एकजुट होकर बिल्डर प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपते हुए बढ़ाए गए शुल्कों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
निवासियों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना, पारदर्शिता या आम सहमति के प्रबंधन ने अचानक शुल्क बढ़ाने का फैसला लागू कर दिया, जिससे हजारों लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस फैसले के विरोध में अब सोसाइटी के लोग खुलकर सामने आने लगे हैं।


1 जून 2026 से लागू करने की तैयारी, निवासियों ने जताई नाराजगी
सोसाइटी निवासियों द्वारा बिल्डर प्रबंधन को सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि 1 जून 2026 से लागू किए जाने वाले नए शुल्कों के तहत Water & Sewer Charges, वेंडिंग चार्ज और अन्य में वृद्धि की जा रही है।
निवासियों का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह एकतरफा है और इससे आम परिवारों का मासिक बजट प्रभावित होगा। पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि—
“बिना किसी पूर्व चर्चा, पारदर्शिता, सहमति अथवा रेजिडेंट्स की बैठक आयोजित किए इस प्रकार शुल्क वृद्धि लागू करना अनुचित एवं मनमाना निर्णय प्रतीत होता है।”

“ऑटोमेटेड बिलिंग सिस्टम” के नाम पर बढ़ाया जा रहा बोझ!
निवासियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन “ऑटोमेटेड बिलिंग सिस्टम” लागू करने का हवाला देकर अतिरिक्त शुल्क वसूलना चाहता है। रेजिडेंट्स का कहना है कि तकनीकी सुधार के नाम पर सीधे आम लोगों पर आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है, खासकर तब जब सोसाइटी में पहले से ही कई मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं।

“पहले सुविधाएं सुधारो, फिर शुल्क बढ़ाओ”
विरोध पत्र में निवासियों ने साफ कहा कि सोसाइटी में अभी भी कई बुनियादी समस्याएं लंबित हैं। ऐसे में Water & Sewer Charges और CAM Charges में वृद्धि करना पूरी तरह निवासियों के हितों के खिलाफ है।
रेजिडेंट्स की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं— बढ़ाए गए सभी शुल्कों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए
भविष्य में किसी भी शुल्क वृद्धि से पहले निवासियों के साथ खुली बैठक और पारदर्शी चर्चा की जाए
CAM Charges और Water & Sewer Charges का विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए
वास्तविक खर्च का पूरा विवरण निवासियों के साथ साझा किया जाए
पहले सोसाइटी की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाए


निवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सोसाइटी निवासियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन ने यह शुल्क वृद्धि वापस नहीं ली, तो वे संबंधित प्राधिकरणों और सक्षम विभागों के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराने को मजबूर होंगे। इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। पत्र में लिखा गया है कि—
“यदि यह वृद्धि वापस नहीं ली जाती है, तो निवासीगण संबंधित प्राधिकरणों एवं सक्षम विभागों के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराने हेतु बाध्य होंगे और आंदोलन के लिए भी मजबूर होंगे।”

बड़ी संख्या में निवासियों ने किए हस्ताक्षर
बिल्डर प्रबंधन को दिए गए इस विरोध पत्र पर बड़ी संख्या में निवासियों ने हस्ताक्षर किए हैं। इससे साफ है कि यह मामला केवल कुछ लोगों की नाराजगी नहीं, बल्कि सोसाइटी के बड़े वर्ग की चिंता बन चुका है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी तरह के विकास या बेहतर व्यवस्था के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बिना पारदर्शिता के शुल्क बढ़ाना गलत परंपरा को बढ़ावा देगा।

अब निगाहें बिल्डर प्रबंधन के फैसले पर
फिलहाल अब सभी की नजरें बिल्डर प्रबंधन की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रबंधन निवासियों की मांगों पर क्या रुख अपनाता है और क्या शुल्क वृद्धि पर पुनर्विचार किया जाएगा या मामला आगे और गर्माएगा।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button