BJP Dadri News: दादरी की राजनीति में सक्रिय युवा चेहरा आशीष भाटी, भाजपा टिकट की दौड़ में मजबूत दावेदारी; संगठन, जनसेवा और युवा नेतृत्व को बनाया पहचान, पूर्व मंत्री और वर्तमान MLC नरेंद्र भाटी के बेटे है आशीष भाटी, शिक्षा, कानून, समाज सेवा और पिता का राजनीतिक अनुभव कम आयेगा
दादरी विधानसभा को विकास, सुशासन और जनविश्वास का आदर्श मॉडल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। पूर्व मंत्री और वर्तमान MLC नरेंद्र भाटी के बेटे है आशीष भाटी जिनका गांव बोड़ाकी है है और 45 से 50 वर्षों में कोई दाग उनके पिताजी तथा उनके परिवार पर नहीं लगा है और साफ छवि बनाने मे कितना ईमानदार से काम करना पड़ता है ये उनके पिताजी से बढ़िया कोई नहीं जान सकता।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। दादरी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी से टिकट की संभावित दावेदारी को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा के सक्रिय युवा नेता एवं अधिवक्ता आशीष भाटी ने अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत करते हुए संगठन में वर्षों से किए गए कार्य, जनसेवा, युवाओं के बीच सक्रियता और सामाजिक योगदान को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया है। उनका कहना है कि वह लंबे समय से भाजपा की विचारधारा के अनुरूप राष्ट्रहित, संगठन और जनहित के कार्यों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं तथा यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें अवसर देता है तो वह दादरी विधानसभा को विकास, सुशासन और जनविश्वास का आदर्श मॉडल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। पूर्व मंत्री और वर्तमान MLC नरेंद्र भाटी के बेटे है आशीष भाटी जिनका गांव बोड़ाकी है है और 45 से 50 वर्षों में कोई दाग उनके पिताजी तथा उनके परिवार पर नहीं लगा है और साफ छवि बनाने मे कितना ईमानदार से काम करना पड़ता है ये उनके पिताजी से बढ़िया कोई नहीं जान सकता।
आशीष भाटी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक और कानूनी सेवा को भी समान महत्व दिया है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है। उनका मानना है कि राजनीति केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने का प्रभावी साधन है।
संगठन में वर्षों से निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
आशीष भाटी का राजनीतिक सफर भाजपा संगठन के साथ लंबे समय से जुड़ा रहा है। वर्ष 2017 से लेकर 2026 तक विभिन्न लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद चुनावों में उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के समन्वय में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव अभियान में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य किया।
शिक्षा, कानून और समाज सेवा का अनुभव
आशीष भाटी ने एलएलबी, एमबीए तथा बी.कॉम की शिक्षा प्राप्त की है। पेशे से अधिवक्ता होने के कारण उन्होंने समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कानूनी सलाह और सहायता उपलब्ध कराने का कार्य भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार मार्गदर्शन, करियर काउंसलिंग, डिजिटल प्रशिक्षण और कौशल विकास जैसे कार्यक्रमों का संचालन किया। उनका दावा है कि पिछले कई वर्षों में उन्होंने सैकड़ों युवाओं को निजी कंपनियों और संस्थानों में रोजगार दिलाने में सहयोग किया है।
युवाओं और किसानों के बीच मजबूत पकड़
दादरी विधानसभा क्षेत्र में आशीष भाटी की पहचान एक ऐसे युवा नेता के रूप में बनी है, जो लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करते हैं। किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना, महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाना और सामाजिक न्याय से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी उनकी प्रमुख गतिविधियों में शामिल रही है। उनका कहना है कि युवाओं की ऊर्जा और किसानों की मेहनत ही क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत है।
भाजपा की विचारधारा को बताया प्रेरणा
आशीष भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश में विकास एवं सुशासन की नई संस्कृति स्थापित हुई है। भाजपा की राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय और सबका साथ-सबका विकास की नीति से प्रेरित होकर वह लगातार संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं।
भाजपा नेता आशीष भाटी का बयान
भाजपा नेता एवं दादरी विधानसभा से संभावित दावेदार आशीष भाटी ने कहा “मैं भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता हूं। 2017 से भाजपा में आए आशीष भाटी ने कहा कि वर्षों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जनता के बीच रहकर सेवा करने का प्रयास कर रहा हूं। यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मुझे दादरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर देता है, तो यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी होगी। मेरा संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास मॉडल को दादरी विधानसभा के प्रत्येक गांव, कस्बे और शहर तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए संगठन को और मजबूत करना तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। अंतिम निर्णय भाजपा नेतृत्व का होगा और मैं पार्टी के प्रत्येक निर्णय का सम्मान करते हुए एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सदैव संगठन के साथ खड़ा रहूंगा।”
दादरी सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
दादरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा टिकट को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। विभिन्न दावेदार अपने-अपने संगठनात्मक कार्यों और जनसंपर्क के आधार पर टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में आशीष भाटी भी अपने पिता MLC नरेंद्र भाटी के राजनीति, अपने राजनीतिक अनुभव, सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति लंबे समय से निभाई गई जिम्मेदारियों के आधा ओर पर स्वयं को एक मजबूत दावेदार के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।



