BJP Dadri News : दादरी में भाजपा का मजबूत चेहरा बनकर उभरे ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी, बोले— पार्टी का निर्णय सर्वोपरि, अवसर मिला तो जनसेवा को दूंगा नई गति, दादरी में भाजपा का मजबूत चेहरा बनकर उभरे, पार्टी का निर्णय सर्वोपरि, अवसर मिला तो जनसेवा को दूंगा नई गति
दादरी विधानसभा से भाजपा टिकट की चर्चाओं के बीच ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी ने कहा "मैं भारतीय जनता पार्टी का एक अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता हूं। पिछले कई वर्षों से संगठन की विचारधारा को लेकर जनता के बीच कार्य कर रहा हूं। यदि पार्टी नेतृत्व मुझे दादरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर देता है तो मैं इसे संगठन का आदेश मानते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ स्वीकार करूंगा। मेरा उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि दादरी विधानसभा के प्रत्येक गांव, प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक के विकास के लिए कार्य करना है

दादरी, रफ़्तार टूडे। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा सीट पर भी राजनीतिक गतिविधियां नए दौर में प्रवेश कर चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, वर्तमान दादरी ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी का नाम क्षेत्र में संभावित दावेदारों के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है। लंबे समय से संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय विजेंद्र सिंह भाटी ने अपनी राजनीतिक यात्रा, संगठन के प्रति निष्ठा और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और जनता की सेवा के लिए समर्पित है।
विजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उन्होंने पिछले कई वर्षों से दादरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी, उसका उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया।
दादरी में भाजपा का मजबूत चेहरा बनकर उभरे ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी
उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 से वर्तमान तक दादरी ब्लॉक प्रमुख के रूप में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, सड़क, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यों को प्राथमिकता दी है। इससे पहले वर्ष 2005 से 2010 तक भी ब्लॉक प्रमुख रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा था। उनका कहना है कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास के बल पर वह लगातार जनसेवा कर रहे हैं।
विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि उनके परिवार का भी लंबे समय से सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके स्वर्गीय पिता श्री रामचरण सिंह भाटी भी जनप्रतिनिधि रहे और समाज सेवा को अपना जीवन समर्पित किया। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, किसान हित, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को लेकर उनका विशेष फोकस रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संचालित उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अनेक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया है। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
दादरी में भाजपा का मजबूत चेहरा बनकर उभरे ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी
दादरी विधानसभा से भाजपा टिकट की चर्चाओं के बीच ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी ने कहा “मैं भारतीय जनता पार्टी का एक अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता हूं। पिछले कई वर्षों से संगठन की विचारधारा को लेकर जनता के बीच कार्य कर रहा हूं। यदि पार्टी नेतृत्व मुझे दादरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर देता है तो मैं इसे संगठन का आदेश मानते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ स्वीकार करूंगा। मेरा उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि दादरी विधानसभा के प्रत्येक गांव, प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक के विकास के लिए कार्य करना है। अंतिम निर्णय पार्टी का होगा और वही मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा।” उन्होंने आगे कहा “भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोच्च है। पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएगी, मैं पूरी मजबूती के साथ उसके साथ खड़ा रहूंगा। यदि संगठन मुझ पर विश्वास जताता है तो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा दादरी विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास करूंगा। जनता का विश्वास और संगठन का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”
बोले— पार्टी का निर्णय सर्वोपरि, अवसर मिला तो जनसेवा को दूंगा नई गति
विजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि दादरी विधानसभा में विकास की अपार संभावनाएं हैं। बेहतर सड़क नेटवर्क, शिक्षा संस्थानों का विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों की समस्याओं का समाधान, महिलाओं की सुरक्षा और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व में दादरी विधानसभा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगठन में लंबे समय से सक्रियता, जनसंपर्क, ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत पकड़ और लगातार जनसेवा के कारण विजेंद्र सिंह भाटी का नाम दादरी विधानसभा की राजनीतिक चर्चाओं में प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी के चयन का अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा, लेकिन क्षेत्र में उनके समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।



