ताजातरीनप्रदेशराजनीति

विशाल ब्राह्मण पंचायत का आयोजन, 81 गावों के वरिष्ठ ब्राह्मण नेताओं ने बसपा के इस प्रत्याशी को दिया समर्थन

­

नोएडा में विशाल ब्राह्मण पंचायत का आयोजन 81 गावों के वरिष्ठ ब्राह्मण नेताओं ने बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा को दिया समर्थन

कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ संस्था सैक्टर 56, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा सैक्टर 12, अखिल भारतीय मिथिलांचल ब्राह्मण सभा सैक्टर 22,
भारतीय गढ़वाल ब्राह्मण सभा सैक्टर 55, अखिल भारतीय पंजाबी ब्राह्मण समाज सैक्टर 23, राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण सभा सैक्टर 27 ने भी एक मुस्त होकर समर्थन व्यक्त किया है।

रफ्तार टुडे । जैसे जैसे चुनाव प्रचार रफ्तार पकड रहा है नोएडा विधानसभा के समीकरण भी बदल रहे हैं नोएडा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह वह बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा के बीच सीधी टक्कर नजर आ रही है।। कल नोएडा विधानसभा के 81 गांवों के ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने एक विशाल पंचायत कर निर्णय लिया की इस बार भारतीय जनता पार्टी का ब्राह्मण समाज बहिष्कार करेगा।। पिछले 20 वर्ष से ब्राह्मण समाज अपना वोट बीजेपी को देते आ रहा है लेकिन बीजेपी ने हमारे नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा जी को मंत्री ना बनाकर पहले ही समाज की घोर उपेक्षा की है।। दूसरा आज तक 2022 का विधान सभा चुनाव चल रहा है उसमें भी गौतम बुद्ध नगर की 3 विधानसभा सीटों नोएडा दादरी और जेवर पर ब्राह्मण वोट सबसे ज्यादा है।। जैसे कि नोएडा पर 2 लाख दादरी पर डेढ़ लाख और जेवर पर 50, हजार ब्राह्मण मतदाता है फिर भी बीजेपी ने ब्राह्मणों को दरकिनार कर दिया।। नोएडा विधान सभा सीट ब्राह्मण बहुल सीट होते हुए भी बीजेपी ने 20 हजार वोटों पर ठाकुर समाज के पंकज सिंह को खड़ा कर दिया।

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा ब्राह्मणों का बीजेपी लगातार शोषण कर रही है पहले ही हमारे समाज की बेटी (खुशी दुबे) बेगुनाह होते हुए जेल के शिकंजे में है दूसरा पूरे प्रदेश में लगभग डेढ़ हजार ब्राह्मणों की दिनदहाड़े हत्याऐं हुई और बीजेपी के मुख्यमंत्री आंख बंद करके नंगा नाच देखते रहे।। आज हमारे बीच बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मणों का सम्मान करते हुए पंडित कृपाराम शर्मा गांव चौडा रघुनाथपुर को खडा करके ब्राह्मण समाज को सम्मान दिया है।

कृपाराम शर्मा पिछले 30 वर्षों से ब्राह्मण समाज के सुख दुःख में भागीदार रहे हैं।। हम सभी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जन आज यह निर्णय लेते हैं ब्राह्मण समाज कृपाराम शर्मा को भारी वोट व सपोर्ट से मत डालकर अपनी शक्ति का परिचय देगा।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी पंडित परमानंद शर्मा बरोला वालो ने कहा नोएडा का कोई भी ब्राह्मण चाहे वह किसी भी पार्टी से हो कृपाराम शर्मा को छोड़कर किसी का भी प्रचार करेगा या समर्थन देगा तो ब्राह्मण समाज उसका कभी भी साथ नही देगा,, शर्मा जी ने कहा अब कहां गया भाजपा का सबका साथ वाला नारा सिर्फ झूठ बोलकर परिवारवाद को बढावा दे रही है भाजपा ।

रफ्तार टुडे ने पंचायत में आये सैक्टर 5 हरौला के एक वरिष्ठ ब्राह्मण नेता से बात की तो उन्होंने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि इस बार सभी पार्टियों का ब्राह्मण एकमुश्त होकर अपने मान और सम्मान के लिए कृपाराम शर्मा को वोट करेगा।। हल्द्वानी गांव के प्रधान योगेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ब्राह्मणों को धोखा दिया है।। वोट हमारा और एमएलए दूसरे समाज का यह अब नहीं चलेगा ब्राह्मण एक एक वोट कृपाराम शर्मा को डालेगा व अन्य समाज से भी डल वायेगा हलदौनी जलपुरा इलाहबिरदीपुर की 15 हजार वोट मे भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया जायेगा।। इस मौके पर ब्राह्मण बहुल गाँव लखनावली के ब्राह्मण नेता उमेश शर्मा ने कहा इस बार नोएडा विधानसभा पर चौकाने वाले परिणाम होंगे। हमारे साथ सिर्फ 81 गांवों का ब्राह्मण ही नहीं है बल्कि सोसाइटी और सेक्टरों में रहने वाले अन्य ब्राह्मण संगठन
कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ संस्था सैक्टर 56 अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा सैक्टर 12 अखिल भारतीय मिथिलांचल ब्राह्मण सभा सैक्टर 22
भारतीय गढ़वाल ब्राह्मण सभा सैक्टर 55 अखिल भारतीय पंजाबी ब्राह्मण समाज सैक्टर 23 राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण सभा सैक्टर 27 ने भी एक मुस्त होकर समर्थन व्यक्त किया है।

उमेश शर्मा ने बताया की जेवर दादरी वह नोएडा के ब्राह्मण बहुल गांवों में वरिष्ठ ब्राह्मणों से मेरी बात हुई है और सभी का मानना है कि बीजेपी अब लगातार स्वर्ण समाज का अपमान कर रही है और हम चाहे पंचायत में आए या ना आए लेकिन हमारी जितने भी रिश्तेदार हैं और यार दोस्त हैं हम लगातार सभी से नोएडा में बोल रहे हैं कि कृपाराम शर्मा जी को वोट करें

रफ्तार टुडे की खोज में यह बात सामने आई है ब्राह्मण समाज की एकजुटता से दलित और मुस्लिम मतदाता भारी संख्या में बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा के लिए अपना मन बना रहा है 70 हजार दलित 80 मुसलमान वह दो लाख ब्राह्मण वोटों से कृपाराम शर्मा इस बार मजबूत स्थिति मे नजर आ रहे है इस बार नोएडा बीजेपी का दुर्ग गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।।
रफ्तार टुडे ने ब्राह्मण पंचायत में देखा कि जो पहले बीजेपी को सपोर्ट करते थे वह ब्राह्मण चेहरे भी पंचायत में आए हुए थे और लोगों ने माना कि पंकज सिंह पहले से ही ब्राह्मण समाज का शादी विवाह या अन्य आयोजनों में बहिष्कार करते हैं कुछ चंद लोगों को छोड़ दें। जो भाजपा की सदस्यता की मजबूरी के कारण चुप है वरना तो चौडा रघुनाथपुर बरौला हरौला निठारी गिझोड होशियारपुर सिलारपुर भंगेल सुल्तानपुर रायपुर असगरपुर नगला चरणदास ब्राह्मण बहुल छिजारसी गांव सरफाबाद बहलोलपुर के पूर्व प्रधान भारी संख्या में उपस्थित थे।।

विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है किस बार ब्राह्मण बहुल इलाकों से भाजपा को ना के बराबर मत मिलेंगे ।। ब्राह्मणों में ऐसी एकजुटता 2009 व 2014 के चुनाव में देखी गई थी । तब गौतम बुधनगर के सांसद डॉ महेश शर्मा के लिए ब्राह्मण एकजुट हुआ था।।
भाजपा के एक वरिष्ठ ब्राह्मण नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया इस बार ब्राह्मण समाज में पंकज सिंह का भारी विरोध है पंकज सिंह ब्राह्मण समाज के आयोजनों से दूर रहते हैं और जनता को उपलब्ध भी नहीं रहते हैं। लगातार तीनों विधानसभाओं पर किसी पर भी भाजपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी नहीं उतार । जबकि ब्राह्मण एकमुश्त बीजेपी को वोट देता आया है आज हम भाजपा कार्यकर्ता ब्राह्मण समाज में किस मुंह से वोट मांगे परिस्थितियां ऐसी हैं कि जब किसी गांव में हम लोग जाते हैं तो वहां के हमारे बुजुर्ग हमें दूतकारते हैं और कहते हैं बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए जाओ और अपने समाज को कुआं में गिराते जाओ।। भाजपा संगठन में भी ब्राह्मणों की घोर उपेक्षा लगातार की जा रही है यदि ब्राह्मण समाज की नाराजगी दूर करनी है तो पूर्व

केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ महेश शर्मा जी को पूरे गौतम बुध नगर के वरिष्ठ ब्राह्मणों की एक बैठक का आयोजन करना पड़ेगा वही इस स्थिति में है कि ब्राह्मण समाज को समझा कर कुछ हद तक बीजेपी के लिए वोट डलवा सकते हैं।।

आज की स्थिति में तो कृपाराम शर्मा के लिए ब्राह्मण समाज के लोग एक दूसरे को फोन कर कर के और समय निकाल कर् व मिलकर एकजुट होकर वोट डालने की अपील कर रहे हैं ।। हम भाजपा के ब्राह्मण नेता भी अपना मुंह छुपाकर कर चुपचाप बैठे हैं और जब कोई भाजपा का नेता प्रचार करने आता है तो सिर्फ चेहरा दिखाने के लिए शामिल हो जाते हैं वैसे भी पूरे उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज में पहले से ही नाराजगी देखी जा रही है ।।

हमारे समाज के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहले ही समाज की घोर उपेक्षा करते हैं कभी वह गौतम बुध नगर आए भी हैं तो किसी भी ब्राह्मण कार्यकर्ता के घर नहीं गए हैं ऐसी परिस्थितियों में पंकज सिंह की रहा इस बार बहुत कठिन नजर आती है दूसरा वैश्य समाज मे भी भारी नाराजगी हैं। मुझे उम्मीद है एक-दो दिन में सिर्ष नेत्तृव कोई ना कोई कदम उठाएगा और भाजपा और पंकज सिंह की इज्जत बचाएगा।।

रफ्तार टुडे के वरिष्ठ पत्रकारों का भी मानना है इस बार पंकज सिंह की रहा बहुत कठिन है क्योंकि भंगेल गेझा सुल्तानपुर के ब्राह्मण त्यागी भी इस बार एकजुट होकर कृपाराम शर्मा को वोट करने जा रहे हैं एक वरिष्ठ ब्राह्मण त्यागी समाज के नेता ने बताया कि 2 दिन से त्यागी ब्राह्मणों के अंदर बैठकों का आयोजन चल रहा है जिसमें दोनों समाज एकमुश्त हो कृपाराम शर्मा को वोट डाल रहे हैं

देखते है इस बार नोएडा विधान सीट से किसका भाग्य उदय होता है ।

Related Articles

Back to top button