Uncategorizedआम मुद्देदुनियादेशप्रदेशब्लॉगराजनीति

गौतम बुद्ध नगर के ब्राह्मणों का हुआ भाजपा व कांग्रेस, बसपा से मोहभंग

ब्राह्मण समाज के बुद्धिजीवियों का मानना है कि भाजपा अब पहले वाली पार्टी नहीं रही है अब बीजेपी में ठाकुरों वह गुर्जरों का वर्चस्व है।

 

गौरव शर्मा । ब्राह्मणों की सबसे पसंदीदा पार्टी भारतीय जनता पार्टी से ब्राह्मण समाज का लगातार मोहभंग हो रहा है पिछले कुछ दिनों में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंडित अतुल शर्मा एडवोकेट ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा नोएडा महानगर बसपा के जिलाध्यक्ष पंडित रवि शर्मा और दादरी के चेयरमैन पुत्र पंडित सुधीर वत्स सभासद और आज नोएडा विधानसभा में 50 हजार वोट लेने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित जगदीश शर्मा ने आज लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वह राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी से अपने बेटे के साथ साईकिल भेंट करके समाजवादी पार्टी जॉइन की

2019 में सांसद गौतम बुध नगर और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा जी को जब से भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया है तबसे पूरे गौतम बुद्ध नगर में ब्राह्मण समाज में एक मायूसी घर कर गई है और लगातार ब्राह्मणों का भारतीय जनता पार्टी से मोहभंग हो रहा है आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में ब्राह्मण समाज की नाराजगी कहीं तीनों विधानसभाओं नोएडा दादरी व जेवर को ना ले डूबे,,,

तीनो विधानसभाओं पर नोएडा पर लगभग दो लाख ब्राह्मण दादरी पर लगभग 1 लाख से अधिक ब्राह्मण जेवर विधानसभा पर लगभग 50,000 ब्राह्मण मतदाता है ब्राह्मण समाज के बुद्धिजीवियों का मानना है कि भाजपा अब पहले वाली पार्टी नहीं रही है अब बीजेपी में ठाकुरों वह गुर्जरों का वर्चस्व है बल्कि कुछ वरिष्ठ ब्राह्मण तो बोलते हैं कीबोर्ड ब्राह्मणों का और राज ठाकुर गुर्जर और जाटों का इन परिस्थितियों में भाजपा के भेद गढ़ गौतम बुध नगर में भारतीय जनता पार्टी की हार निश्चित लगती है

Related Articles

Back to top button