आम मुद्दे

भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधा कृष्ण की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया

दनकौर, रफ्तार टुडे। आज भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने बिहारी लाल इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधा कृष्ण की जयंती पर उनके चित्र पर बिहारी लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महकार सिंह और भाजपा सेक्टर संयोजक अतुल मित्तल पुष्प अर्पित कर उनको याद किया

भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा ने बताया कि सर पल्ली राधाकृष्णन ने अंग्रेजों को तर्कपूर्ण हाजिर-जवाबी की दुनिया कायल थी। एक बार वे भारतीय दर्शन पर व्याख्यान देने के लिए इंग्लैंड गए। वहां बड़ी संख्या में लोग उनका भाषण सुनने आए थे, तभी एक अंग्रेज ने उनसे पूछा कि क्या हिंदू नाम का कोई समाज है? कोई संस्कृति है? तुम कितने बिखरे हुए हो? तुम्हारा एक सा रंग नहीं- कोई गोरा तो कोई काला, कोई धोती पहनता है तो कोई लुंगी, कोई कुर्ता तो कोई कमीज। देखो हम सभी अंग्रेज एक जैसे हैं- एक ही रंग और एक जैसा पहनावा।राधाकृष्णन ने उस अंग्रेज को जवाब दिया था- घोड़े अलग-अलग रूप-रंग के होते हैं, पर गधे एक जैसे होते हैं। अलग- अलग रंग और विविधता विकास के लक्षण हैं।

गांधी जी से क्या कहा था राधाकृष्णन ने?
सन 1938 में डॉ राधाकृष्णन सेवाग्राम में गांधी जी से मिलने पहुंचे। गांधी जी उस समय देशवासियों से मूंगफली खाने पर जोर दे रहे थे। वे लोगों को दूध पीने से मना किया करते थे। उनका मानना था कि दूध गाय के मांस का ही अतिरिक्त उत्पादन है।

डॉ. राधाकृष्णन का जवाब था- तब तो हमें मां का दूध भी नहीं पीना चाहिए।था इस मौके पर हरि प्रकाश शर्मा सुनील कुमार कृष्ण कटियार संतोष मिश्रा जयप्रकाश रवी मित्तल नानक चंद शर्मा विनय शर्मा समेत सभी अध्यापक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button