ब्रेकिंग न्यूज़गौतमबुद्ध नगरदादरीप्रशासन

Dadri Patwari Bhumafia News : योगी सरकार की नीतियों के विपरीत बताया मामला दादरी में पटवारी पर बड़ा आरोप, सरकारी जमीन पर कब्जा कराने और अवैध वसूली में फंसा लेखपाल, पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग, लाखों ₹ की अवैध मांग की गई”?, SDM अनुज नेहरा ने तत्काल तहसीलदार को जांच के दिए आदेश

SDM अनुज नेहरा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तहसीलदार दादरी को राजस्व की टीम गठित जांच के दिए आदेश

दादरी, रफ़्तार टुडे। गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जे और अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम धूममानिकपुर निवासी लक्ष्मी वर्मा पत्नी स्वर्गीय त्रिलोकचंद वर्मा ने क्षेत्रीय लेखपाल दर्शन सिंह पर भूमाफियाओं से मिलीभगत कर अवैध कब्जा कराने और उनसे ₹2 लाख की रिश्वत मांगने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

उप जिलाधिकारी अनुज नेहरा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तहसीलदार दादरी डॉक्टर अजय कुमार को राजस्व की टीम गठित कराने के साथ-साथ मौके पर सरकारी पर अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए सरकारी जमीन को सुरक्षित करने के आदेश दिए हैं ।

पीड़िता ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र

पीड़िता ने जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी निजी भूमि खसरा संख्या 838 और 840 के पास स्थित सरकारी जमीन खसरा संख्या 837 और 839 पर लंबे समय से अवैध कब्जा कराया जा रहा है। इस संबंध में कई बार समाधान दिवस और तहसील दादरी में शिकायत करने के बावजूद क्षेत्रीय लेखपाल दर्शन सिंह ने भूमाफियाओं के दबाव में आकर गलत और भ्रामक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिससे मामले का निस्तारण नहीं हो सका।

₹2 लाख की अवैध मांग की गई” – पीड़िता

लक्ष्मी वर्मा ने यह भी दावा किया कि दिनांक 7 अगस्त 2025 को जब उन्होंने इस मुद्दे पर तहसील में प्रार्थना पत्र दिया, तब लेखपाल ने उन्हें मौके पर बुलाकर सीधे-सीधे ₹2 लाख की मांग की। आरोप है कि लेखपाल ने कहा – “यदि आप शाम तक यह पैसा दे देंगी तो मैं आपके पक्ष में रिपोर्ट कर दूँगा।”

जब पीड़िता ने इस अवैध मांग को ठुकरा दिया तो लेखपाल ने औपचारिकता के तौर पर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराने का दिखावा किया और उनके साथ फोटो खिं8चवाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

भूमाफियाओं से सांठगांठ का आरोप

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि क्षेत्रीय लेखपाल ने भूमाफियाओं से मिलीभगत कर पूरे धूममानिकपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कराने का नेटवर्क बना रखा है और इसके एवज में मोटी रकम वसूली जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके साथ भी इसी गिरोह की ओर से रिश्वत की मांग की गई।

योगी सरकार की नीतियों के विपरीत बताया मामला

पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि लेखपाल का यह रवैया प्रदेश की भ्रष्टाचार मुक्त शासन और भू-माफियाओं के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई की नीति के विपरीत है। इस कारण आम जनता में प्रशासन को लेकर असंतोष बढ़ रहा है।

प्रशासन पर जनता की नज़र

यह मामला दादरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस तरह के गंभीर मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भूमाफियाओं का हौसला और बढ़ेगा। वहीं, अब सबकी नज़र जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर की कार्रवाई पर टिकी है।

कार्रवाई की मांग

लक्ष्मी वर्मा ने जिलाधिकारी से मांग की है कि क्षेत्रीय लेखपाल दर्शन सिंह को तत्काल निलंबित किया जाए। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। राजस्व विभाग की टीम गठित कर खसरा संख्या 837 और 839 की सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। थाना बादलपुर पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर कार्रवाई कराई जाए।

जब रफ़्तार टुडे के संवादाता ने दादरी पटवारी दर्शन सिंह को 2 बार फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button