Greater Noida West News : सावधान! सस्ते फ्लैट का सपना कहीं न बन जाए दुःस्वप्न, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्राधिकरण का एक्शन, 8 अवैध टावर सील, 100+ फ्लैट्स पर लटका ताला, हवा में खड़े कर दिए टावर, काग़ज़ों में कुछ भी नहीं, शाहबेरी जैसी बनती जा रही है ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कहानी
ACE0 सुमित यादव की सख्त चेतावनी, प्राधिकरण क्षेत्र में जहाँ भी अवैध निर्माण मिलेगा, उसे सील या ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रफ़्तार टूडे। अगर आप भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में “सस्ते फ्लैट”, “रेडी टू मूव”, “किस्तों में घर” जैसे लुभावने विज्ञापनों को देखकर निवेश या घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ज़रा रुकिए। आपकी ज़िंदगी भर की कमाई एक झटके में फँस सकती है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने खेड़ा चौगानपुर गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10,000 वर्ग मीटर जमीन पर बने 8 अवैध रिहायशी टावरों को सील कर दिया है। इन टावरों में 100 से अधिक फ्लैट्स बनकर तैयार थे, लेकिन न नक्शा पास था, न अनुमति और न ही कोई वैध दस्तावेज़।
अब इन फ्लैट्स पर प्राधिकरण का ताला लटक रहा है, और जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू हो सकती है।
हवा में खड़े कर दिए टावर, काग़ज़ों में कुछ भी नहीं
खेड़ा चौगानपुर में जिस ज़मीन पर यह पूरा “अवैध खेल” चल रहा था, वह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आती है। प्राधिकरण के CEO के निर्देश पर जब भूलेख और परियोजना विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची, तो हालात चौंकाने वाले थे।
खसरा संख्या 109
क्षेत्रफल लगभग 10,000 वर्ग मीटर
अवैध प्लाटिंग बिना नक्शा पास कराए 8 बहुमंजिला रिहायशी टावर
ओएसडी राम नयन सिंह ने साफ कहा कि
“अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति एक ईंट रखना भी अपराध है। यहाँ तो पूरी अवैध कॉलोनी खड़ी कर दी गई थी।”
जहां चाबी मिलनी थी, वहां प्राधिकरण का ताला लटक गया
जिस जगह पर कुछ ही समय बाद गृह प्रवेश की तैयारियां होनी थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा है। जिन फ्लैट्स को “लीगल” बताकर बेचा जा रहा था, वे असल में अवैध निर्माण निकले।
प्राधिकरण की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाहबेरी जैसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए अब सख्ती बढ़ा दी गई है।
बिना नक्शा, बिना अनुमति… हवा में खड़े कर दिए गए टावर
प्राधिकरण के CEO के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की संयुक्त टीम जब खेड़ा चौगानपुर के खसरा संख्या 109 पर पहुंची, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था।
करीब 10,000 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध प्लाटिंग के साथ-साथ 8 बहुमंजिला टावर खड़े कर दिए गए थे।
ओएसडी राम नयन सिंह ने बताया कि यह पूरी जमीन प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आती है, जहां बिना अनुमति निर्माण करना कानूनन अपराध है। इसके बावजूद भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों ने न सिर्फ प्लाटिंग की, बल्कि लोगों को फ्लैट बेचने तक की तैयारी कर ली थी।
100 से ज्यादा फ्लैट तैयार, निवेशकों के करोड़ों दांव पर
कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि इन 8 टावरों में 100 से ज्यादा फ्लैट पूरी तरह बन चुके थे।
गनीमत यह रही कि अभी कोई परिवार वहाँ रहने नहीं पहुँचा था, वरना मामला और भी गंभीर हो सकता था।
प्राधिकरण ने:
सभी टावर सील कर दिए
चाबियाँ स्थानीय पुलिस को सौंप दीं
चेतावनी दी कि सील तोड़ने पर गैंगस्टर एक्ट तक की कार्रवाई हो सकती है
युवराज की मौत के बाद जागा सिस्टम?
सेक्टर-150 में युवराज इंजीनियर की मौत के बाद जिला प्रशासन और तीनों प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।
उसी के बाद यह कार्रवाई बताती है कि दबाव बढ़ते ही सिस्टम हरकत में आया।
स्थानीय लोगों का सवाल है—
“जब ये 4-5 मंजिला इमारतें बन रही थीं, तब अधिकारी कहाँ थे?”
यह सवाल इसलिए भी अहम है, क्योंकि शाहबेरी कांड का दर्द आज भी लोग नहीं भूले हैं।
शाहबेरी जैसी बनती जा रही है ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कहानी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ज़मीन महंगी, घर का सपना बड़ा, जेब सीमित
इसी कमजोरी का फायदा उठाते हैं भू-माफिया और अवैध कॉलोनाइजर।
वे लोगों को सस्ते रेट, आसान किस्तें, “अप्रूवल दिलवा देंगे”
“अथॉरिटी सब देख लेगी” जैसे झूठे वादों में फँसा लेते हैं।
नतीजा—ना घर, ना पैसा, सिर्फ मुकदमे और परेशानियाँ।
ACE0 सुमित यादव की सख्त चेतावनी
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ सुमित यादव ने दो टूक कहा “प्राधिकरण क्षेत्र में जहाँ भी अवैध निर्माण मिलेगा, उसे सील या ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”
उन्होंने निवेशकों से अपील की कि: फ्लैट या प्लॉट खरीदने से पहले
भूलेख विभाग से जानकारी ज़रूर लें
केवल रजिस्ट्री या एग्रीमेंट के झांसे में न आएँ
सबक साफ है—सस्ता घर नहीं, सुरक्षित घर चुनिए
यह कार्रवाई सिर्फ 8 टावरों की नहीं, बल्कि उन सैकड़ों परिवारों के लिए चेतावनी है, जो अपने सपनों का घर खरीदने से पहले जांच नहीं करते।
सस्ता फ्लैट नहीं, वैध फ्लैट चुनिए
विज्ञापन नहीं, दस्तावेज़ देखिए
दलाल नहीं, प्राधिकरण से पूछिए
वरना अगली खबर में ताला आपके सपनों पर भी लटक सकता है।



