Healthगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीनस्वास्थ्य

Yatharth Hospital Health Talk 2025 : “सर्दियों में जोड़ों के दर्द से न हों परेशान” – वरिष्ठ नागरिकों के लिए यथार्थ हॉस्पिटल ने बताए आसान उपाय, सही डाइट और व्यायाम से मिलेगी बड़ी राहत

नोएडा। जैसे ही ठंड दस्तक देती है, वैसे ही घुटनों, कमर और जोड़ों के दर्द की शिकायतें तेजी से बढ़ने लगती हैं—खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों में। इस समस्या के समाधान और जागरूकता के उद्देश्य से यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-110 नोएडा ने जसौला विहार सीनियर सिटिज़न ग्रुप के साथ एक विशेष विंटर हेल्थ टॉक का आयोजन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए और अपने स्वास्थ्य से जुड़े सवालों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे सलाह ली।

बढ़ती ठंड और जोड़ों का दर्द—यथार्थ के डॉक्टरों ने बताए आसान समाधान

मुख्य वक्ता ऑर्थोपेडिक एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक ठाकुर ने सर्दियों में बढ़ने वाली समस्याओं—

ओस्टियोआर्थराइटिस

ओस्टियोपोरोसिस

कमर व रीढ़ के रोग पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि यदि शुरुआती लक्षणों को नज़रअंदाज़ न किया जाए, तो भविष्य की गंभीर जटिलताओं से आसानी से बचा जा सकता है।

यथार्थ हॉस्पिटल—वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता

इस अवसर पर डॉ. मंजू त्यागी (डायरेक्टर—इंटरनल मेडिसिन) ने कहा—
“वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित, त्वरित और भरोसेमंद चिकित्सा सेवाएं देना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सर्दियों में उनकी देखभाल बेहद जरूरी है।”

वहीं, हॉस्पिटल की सीईओ डॉ. गौतमी ने सभी वरिष्ठ महिला सदस्यों का विशेष स्वागत किया और कहा—
“वरिष्ठ नागरिक हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं। उनकी गरिमा और सुविधा सुनिश्चित करना यथार्थ हॉस्पिटल की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है

डॉ. दीपक ठाकुर की महत्वपूर्ण सलाहें — वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास मार्गदर्शन

ऑस्टियोआर्थराइटिस के संकेतों को हल्के में न लें

घुटनों में दर्द

चलने पर भारीपन

सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत इन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा सबसे बड़ा

अक्सर गिरने के बाद हड्डी टूटने पर पता चलता है कि हड्डियां पहले से ही कमजोर थीं, इसलिए—

नियमित बोन डेंसिटी टेस्ट

कैल्शियम और विटामिन D की नियमित जांच
बहुत जरूरी है।

रीढ़ की समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें

डिस्क की ऊंचाई कम होने के कारण—

पीठ दर्द

पैरों में झुनझुनी

सुन्नपन समस्याएं बढ़ जाती हैं। समय रहते फिजियोथेरेपी और व्यायाम शुरू करना आवश्यक है।

सुबह की जकड़न और मौसम बदलते ही दर्द — संकेत हैं सावधान होने के

उम्र बढ़ने के साथ— सुबह उठते ही अकड़न

ठंड में बढ़ती जकड़न

बार-बार सुन्नपन
ये सभी संकेत गंभीर हड्डी रोगों की ओर इशारा कर सकते हैं।

डाइट + एक्सरसाइज = बेहतर जोड़ स्वास्थ्य

डॉ. ठाकुर ने कहा कि सर्दियों में सही जीवनशैली अपनाने से जोड़ों के दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है—

रोजाना 30–40 मिनट की हल्की वॉक

स्ट्रेचिंग

योग और हल्का व्यायाम

कैल्शियम, विटामिन-D और प्रोटीन से भरपूर आहार

घर में गिरने से बचने के लिए सुरक्षा उपाय

सुबह 15–20 मिनट की धूप विटामिन-D की प्राकृतिक खुराक है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।”

यथार्थ हॉस्पिटल की यह पहल न सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक कर रही है, बल्कि उन्हें सर्दियों में सुरक्षित और स्वस्थ रहने की राह भी दिखा रही है। इस तरह के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button