मनोरंजनलाइफस्टाइल

एक के साथ दूसरी दुल्हन मुफ्त : इस देश में पुरुषों को करनी होती हैं दो शादियां, मना करने पर होती है उम्रकैद

नई दिल्ली ,रफ्तार टुडे। शादी को लेकर हर जगह अलग तरह के प्रचलन है। भारत देश में एक से अधिक शादी करने पर सजा होती है। वही एक ऐसा देश है, जहां एक से अधिक शादी नहीं करने पर सजा होती है। अफ्रीका महाद्वीप में एक ऐसा देश है यहां पुरुष को दो शादियां करना जरूरी है। अगर पुरुष दो शादी करने से मना करता है तो उसे सरकार कठिन सजा देती हैं। लड़की द्वारा मना करने पर भी वह सजा की पात्र होती है।

दो बार बनना पड़ता है दूल्हा

अफ्रीका महाद्वीप में स्थित इरीट्रिया देश में सरकार ने पुरुषों को दो शादियां करने के लिए नियम बनाया हुआ है। यहां के रहने वाले पुरुषों को दो और 2 से अधिक बार दूल्हा बनना पड़ता है। भारत में पुरुष सिर्फ एक बार ही दूल्हा बन सकता है। यहां के पुरुषों को दो शादियां करनी पड़ती है, फिर चाहे वह अपनी मर्जी से करें या फिर बिना मर्जी से करें।

पुरुषों से 2 गुनी संख्या में है लड़कियां

इस देश में अगर कोई सरकार द्वारा बनाया गया नियम अर्थात दो शादी करने से मना करता है तो उसे आजीवन कारावास का दंड मिलता है। इसका एक यह भी कारण है कि इस देश में पुरुषों से दोगुनी संख्या में लड़कियां हैं। देश में महिला कुंवारी ना रह जाए इसको लेकर यहां की सरकार द्वारा यह नियम बनाया गया है।

भारत में एक साथ शादी करने पर होती है जेल

अफ्रीका महाद्वीप के इरीट्रिया देश में इथियोपिया से गृह युद्ध चल रहा है, जिस कारण वश यहां लड़कियां अधिक संख्या में है। अगर भारत की बात की जाए तो हिंदू मैरिज एक्ट के तहत यहां से पुरुष सिर्फ एक ही शादी कर सकते हैं। अगर उन्हें दूसरी शादी करनी है, तो पहली पत्नी से तलाक होना आवश्यक है। अगर दूसरी शादी से पहले तलाक नहीं होता है तो यहां के पुरुषों को जेल की रोटियां खानी पड़ती हैं।

Related Articles

Back to top button