उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडाटॉप न्यूज

UP News: जनपद स्तर पर नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा मुख्य कार्यक्रम का लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, और अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान उपस्थित थे। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के बाद जनपद के 12 नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

गौतम बुद्ध नगर, 10 जुलाई 2024, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में लखनऊ में आयोजित मिशन रोजगार कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 7,720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में भी नव चयनित लेखपालों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, और अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान उपस्थित थे। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के बाद जनपद के 12 नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

20240710 212140
जनपद के 12 नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ में एमएलसी श्रीचंद शर्मा, MLA मा तजपाल नागर, MLA धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे

जनप्रतिनिधियों की अपील और शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नव चयनित लेखपालों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा, “आप सभी नव चयनित लेखपाल अपने कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूरी ईमानदारी के साथ करें और समाज के लोगों की सेवा में जुटें।”

IMG 20240710 WA0040
एमएलसी श्रीचंद शर्मा जनपद के 12 नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित सोपते हुए।

जिलाधिकारी का संदेश

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नव चयनित लेखपालों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी को कार्य क्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने लेखपालों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में लेखपाल की केंद्रीय भूमिका होती है, और उम्मीद जताई कि सभी नव चयनित लेखपाल अपने कार्यों में सफल होंगे।

IMG 20240710 WA0041 1
एमएलसी श्रीचंद शर्मा जनपद के 12 नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित सोपते हुए।

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, नव चयनित लेखपाल और उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। सभी ने इस महत्वपूर्ण अवसर का आनंद लिया और नव चयनित लेखपालों को शुभकामनाएं दीं।

रफ़्तार टुडे की पुरानी खबर
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button