IDFC First Bank News : व्यापारियों और ग्राहकों के लिए खुशखबरी डिजिटल इंडिया की ओर कदम, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने दी बड़ी सौगात, अब घर बैठे आसान होगा जीएसटी भुगतान, करदाताओं को राहत : यूपीआई, कार्ड और नेट बैंकिंग से भर सकेंगे जीएसटी, अब टैक्सपेयर को नहीं लगेगी लाइन

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
जनपद गौतमबुद्ध नगर में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने करदाताओं के लिए एक बड़ी सुविधा की शुरुआत की है। बैंक ने अपने सभी ग्राहकों और अन्य करदाताओं के लिए जीएसटी भुगतान की डिजिटल सुविधा शुरू कर दी है। अब लोग घर बैठे ही यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आसानी से जीएसटी का भुगतान कर सकेंगे।
बैंक के लीड मैनेजर राजेश सिंह कटारिया और हेड रिटेल लाइबिलिटीज़ आशीष सिंह ने बताया कि ग्राहक चाहें तो डिमांड ड्राफ्ट (DD), चेक और कैश के माध्यम से भी देशभर में स्थित बैंक शाखाओं के जरिए अपना टैक्स भुगतान कर सकते हैं। इसके साथ ही करदाताओं को डाउनलोड करने योग्य चालानों की आसान सुविधा भी दी जाएगी, जिससे पूरे देश में कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को बहुत राहत मिलेगी।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का कहना है कि यह पहल डिजिटल इंडिया और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे टैक्स भुगतान की प्रक्रिया अब और भी सहज, सरल और समावेशी हो गई है। डिजिटल चैनलों के ज़रिए इस सुविधा का लाभ छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े कारोबारी सभी उठा सकेंगे।



