Healthग्रेटर नोएडाताजातरीनस्वास्थ्य

Sharda Health Care News : “ग्रेटर नोएडा बना हेल्थकेयर का नया सुपरहब, शारदा केयर-हेल्थसिटी में नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर लॉन्च, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी की उम्मीद!”, “अब ल्यूकेमिया से लेकर थैलेसीमिया तक—हर जटिल बीमारी का मिलेगा वर्ल्ड-क्लास इलाज”, “HEPA फिल्टर से लैस यूनिट—संक्रमण से सुरक्षा, इलाज में सटीकता”

“प्रबंधन चेयरमैन पी.के. गुप्ता का विजन—भविष्य के लिए तैयार हेल्थकेयर इकोसिस्टम”, ग्रेटर नोएडा बना शारदा हेल्थकेयर इनोवेशन का नया केंद्र

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए Sharda Care Healthcity ने नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) सेंटर की शुरुआत कर दी है। यह सेंटर न केवल ग्रेटर नोएडा बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए एडवांस्ड हेल्थकेयर की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।
इस अत्याधुनिक सुविधा का उद्घाटन ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेडिकल एक्सपर्ट्स, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और शारदा ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


“अब ल्यूकेमिया से लेकर थैलेसीमिया तक—हर जटिल बीमारी का मिलेगा वर्ल्ड-क्लास इलाज”
इस नए BMT सेंटर को विशेष रूप से जटिल और जानलेवा रक्त संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए डिजाइन किया गया है। यहां ल्यूकेमिया, लिंफोमा, थैलेसीमिया, एप्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
सेंटर में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई-एंड इंफेक्शन कंट्रोल सिस्टम और अनुभवी डॉक्टरों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम तैनात की गई है, जो मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी उपचार प्रदान करेगी।
यह सुविधा खासतौर पर उन मरीजों के लिए राहत लेकर आई है, जिन्हें अब तक बड़े महानगरों का रुख करना पड़ता था।

“टेक्नोलॉजी और ट्रीटमेंट का पावरफुल कॉम्बिनेशन—हर तरह के ट्रांसप्लांट की सुविधा”
यह BMT सेंटर बच्चों (पीडियाट्रिक) और वयस्क (एडल्ट) दोनों के लिए ट्रांसप्लांट सेवाएं प्रदान करेगा। इसमें मैच्ड सिबलिंग, मैच्ड अनरिलेटेड डोनर और हैप्लोआइडेंटिकल ट्रांसप्लांट जैसी उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।
साथ ही, ऑटोइम्यून बीमारियों जैसे मल्टीपल स्क्लेरोसिस के लिए ऑटोलॉगस BMT की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
इस सेंटर में CAR-T सेल थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, टार्गेटेड ट्रीटमेंट और एडवांस्ड ग्राफ्ट मैनिपुलेशन जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों का समावेश किया गया है, जो इसे नॉर्थ इंडिया के सबसे उन्नत केंद्रों में शामिल करता है।


“HEPA फिल्टर से लैस यूनिट—संक्रमण से सुरक्षा, इलाज में सटीकता”
संक्रमण से बचाव के लिए इस सेंटर में विशेष HEPA-फिल्टर्ड ट्रांसप्लांट यूनिट्स स्थापित की गई हैं। इसके अलावा एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स और इम्यूनोलॉजी सपोर्ट सिस्टम के जरिए मरीजों की सटीक जांच और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
यहां ऑटोलॉगस, एलोजेनिक और हैप्लोआइडेंटिकल ट्रांसप्लांट की विशेषज्ञता के साथ-साथ क्रिटिकल केयर, ऑन्कोलॉजी और हेमेटोलॉजी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण और समन्वित इलाज मिलेगा, जिससे रिकवरी की प्रक्रिया तेज और प्रभावी होगी।

“मरीजों के लिए बड़ी राहत—अब मेट्रो शहरों पर निर्भरता होगी कम”
विशेषज्ञों के अनुसार, देश में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं जिन्हें समय पर ब्लड डिसऑर्डर का निदान नहीं मिल पाता या इलाज में देरी हो जाती है।
बच्चों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां 0 से 12 वर्ष की आयु के हर चार में से एक बच्चे में ब्लड डिसऑर्डर की संभावना पाई जाती है। ऐसे में यह नया सेंटर न केवल इलाज को सुलभ बनाएगा, बल्कि मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक और मानसिक राहत भी देगा।


“प्रबंधन चेयरमैन पी.के. गुप्ता का विजन—भविष्य के लिए तैयार हेल्थकेयर इकोसिस्टम”
इस अवसर पर शारदा ग्रुप के चेयरमैन पी.के. गुप्ता ने कहा कि यह सेंटर भविष्य के हेल्थकेयर इकोसिस्टम की दिशा में एक बड़ा कदम है। उनका उद्देश्य जीवन रक्षक उपचार को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और क्लिनिकल एक्सीलेंस के नए मानक स्थापित करना है।
वहीं वाइस चेयरमैन वाई.के. गुप्ता ने कहा कि यह सुविधा शारदा केयर-हेल्थसिटी को टर्शियरी केयर में एक अग्रणी संस्थान के रूप में और मजबूत बनाएगी।

“विशेषज्ञों का दावा—BMT बनेगा कई बीमारियों का स्थायी समाधान”
डिपार्टमेंट ऑफ हीमैटो-ऑन्कोलॉजी एवं BMT के वाइस चेयरमैन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट कई गंभीर बीमारियों के लिए जीवन रक्षक और कई मामलों में पूर्ण उपचार का माध्यम है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह सेंटर भारत सरकार के 2047 तक सिकल सेल डिजीज समाप्त करने के मिशन को भी समर्थन देगा।


ग्रेटर नोएडा बना हेल्थकेयर इनोवेशन का नया केंद्र”
इस नई सुविधा के साथ ग्रेटर नोएडा ने हेल्थकेयर सेक्टर में अपनी पहचान को और मजबूत कर लिया है।
Sharda Care Healthcity अब न केवल एक सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है, बल्कि नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा BMT सेंटर बनकर उभरा है, जहां मरीजों को अत्याधुनिक, सुरक्षित और सुलभ इलाज मिलेगा।
यह पहल आने वाले समय में लाखों मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण साबित होगी।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button