ताजातरीनदेशप्रदेश

Noida News: पृथला फ्लाईओवर पर चलती कार बनी आग का गोला, हादसे को देखने वाले लोग गाड़ी छोड़कर भागे, Video नोएडा के पर्थला फ्लाईओवर पर धू धू कर जली कार

नॉएडा, रफ़्तार टुडे। बड़ी ख़बर नोएडा के पर्थला फ्लाईओवर (Parthala Flyover) से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बीच फ्लाईओवर एक कार धू धू कर जलने लगी। मिली जानकारी के मुताबिक समय रहते कार सवार गाड़ी से निकल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दे दी है। फ्लाईओवर पर कार में आग लगने से हड़कंप मचा है। कार में आग कैसे लगी फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है।

नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। इस घटना को देखने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोग गाड़ी से दूर भागने लगे। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बिना देरी किया आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।

GQ wKxyaQAAM7 U

इस हादसे के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया था। जो लोग अपनी गाड़ी में सवार होकर कहीं पर जा रहे थे, वह लोग गाड़ी को मौके पर छोड़कर भागने लगे क्योंकि अग्नि के आसपास गाड़ी होने की वजह से हादसा बढ़ जाता है। लोगों को अपनी जान की फिक्र होती है, इसी वजह से लोग अपनी गाड़ी को छोड़कर भागने लगे। लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं हुईड। सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया।


Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button