आम मुद्दे

वैरिकोज वेन्स का निःशुल्क परामर्श केंद्र 15 जनवरी को

गाजियाबाद, रफ्तार टुडे। वैरिकोज वेन्स से परेशान लोगों के लिये एक निःशुल्क परामर्श कैम्प का आयोजन 15 जनवरी को महानगर के नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देश के जाने माने सर्जन डॉ आशीष गौतम ने दी है।

15 जनवरी को आयोजित होने वाले इस कैम्प में डॉ आशीष गौतम सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक निःशुल्क परामर्श देंगे। कैम्प में लेजर वैरिकोज वेन्स सर्जरी के बारे में लोगों को परामर्श दिया जाएगा। इस बारे में डॉ आशीष गौतम ने बताया कि पैरों में नसों के गुच्छे बन जाने के कारण इंसान को असहनीय दर्द, भारीपन व सूजन की शिकायत रहती है।

समय रहते इसका उपचार न कराये जाने पर यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। कैम्प में वैरिकोज वेन्स से परेशान लोगों को इसी से सम्बंधित परामर्श दिया जाएगा।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button